फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav cancels expulsion of leaders of SP.

सपा में वापस आए 'अखिलेशवादी', नौ नेताओं का निष्कासन रद्द

Thu, 19 Jan 2017 02:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jan 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav cancels expulsion of leaders of SP.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा ने बुधवार को पांच विधान परिषद सदस्यों समेत नौ युवा नेताओं का निष्कासन समाप्त कर दिया। इसी के साथ चारों युवा फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को उनके पदों पर बहाल कर दिया है। समाजवादी महिला सभा और व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर क्रमश: गीता सिंह व आनंद अग्रवाल को नामित किया गया है।

विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को विधान परिषद सदस्य संजय लाठर, सुनील सिंह यादव ‘साजन’, आनंद सिंह भदौरिया, उदयवीर सिंह और अरविंद प्रताप यादव के अलावा समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद व छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


इनमें पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के भांजे अरविंद प्रताप यादव को जमीनों पर कब्जे व अनुशासनहीन आचरण का आरोप लगाकर निष्कासित किया गया था। उदयवीर को मुलायम सिंह को तीखा पत्र लिखने और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की सलाह देने पर बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सभी को मुलायम के आवास व सपा कार्यालय पर उग्र प्रदर्शनों के बाद पार्टी से निकाला गया। ये प्रदर्शन अखिलेश यादव को हटाकर शिवपाल यादव को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर हुए थे।

छह फ्रंटल संगठनों की घोषणा की

akhilesh yadav cancels expulsion of leaders of SP.

नरेश उत्तम ने बुधवार को सपा के 6 फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी। इनमें चार पहले इसी पद पर थे। उन चारों की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहाली हुई है।

इनमें बृजेश यादव समाजवादी युवजन सभा, प्रदीप तिवारी लोहिया वाहिनी, मो. एबाद मुलायम यूथ ब्रिगेड और दिग्विजय सिंह देव छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष नामित किए गए हैं।

समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ. श्वेता सिंह की जगह गीता सिंह और समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल की जगह आनंद अग्रवाल को नामित किया गया है।

गीता सिंह पहले भी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। शिवपाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद से गोपाल अग्रवाल को हटाकर सुरेन्द्र मोहन को जिम्मेदारी दी गई थी।

ये बने फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष

akhilesh yadav cancels expulsion of leaders of SP.

गीता सिंह-- महिला सभा
आनंद अग्रवाल-- व्यापार सभा
बृजेश यादव-- युवजन सभा
प्रदीप तिवारी-- लोहिया वाहिनी
मो. एबाद-- यूथ ब्रिगेड
दिग्विजय सिंह ‘देव’-- छात्र सभा

ये हुए बहाल
संजय लाठर, सुनील यादव साजन, आनंद भदौरिया, अरविन्द प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, गौरव दुबे, बृजेश यादव, मो. एबाद, और दिग्विजय सिंह ‘देव’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed