फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav bundelkhand visit

सीएम अखिलेश ने यूपी को 24 घंटे बिजली देने का किया वादा

Wed, 27 Jan 2016 02:00 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav bundelkhand visit

यूपी के सीएम अखिलेश यादव अपने बुंदेलखंड दौरे के पहले चरण में बुधवार को जालौन पहुंचे। जालौन में अखिलेश यादव ने कुछ बड़ी योजनाओं का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


बुंदेलखंड के विकास को लेकर सीएम ने बड़ी घोषणाएं भी की। जालौन में अखिलेश ने सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड को सबसे ज्यादा बिजली समाजवादी सरकार ने ही मुहैया कराई है।
विज्ञापन


समाजवादी सरकार आगे भी बुंदेलखंड का तेजी से विकास करेगी। हम गरीब किसानों को ज्यादा से ज्यादा बिजली उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। यूपी में ज्यादा से ज्यादा बिजली उपलब्ध कराने के लिए सपा सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि हम शहरों में 22 से 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीएम ने यहां कालपी राजमार्ग संख्या-91 फोरलेन का लोकार्पण किया। सीएम ने 108 अन्य योजनाओं का लोकार्पण और 36 योजनाओं शिलान्यास किया। जालौन के बाद सीएम महोबा और ललितपुर जिले का भी दौरा करेंगे।

बस हादसे में मरने वालों को दो लाख का मुआवजा

akhilesh yadav bundelkhand visit

अपनी बुंदेलखंड यात्रा पर पहुंचे अखिलेश ने यहां कुछ बड़ी घोषणाएं भी की। सीएम अखिलेश ने जालौन बस हादसे में मरने वालों के परिवारीजनों को 2 लाख रुपए और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

सोमवार को हमीरपुर से झांसी जा रही रोडवेज बस काल्पी के पास पलट गई थी। इस बस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और आधा दर्जन यात्री घायल भी हो गए थे। इन्ही के लिए सीएम ने ये घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed