{"_id":"5d91d61b8ebc3e014c4b61c0","slug":"akhilesh-yadav-attacks-state-government-over-barabanki-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गुणवत्ता सूची में यूपी के निचले पायदान पर होने को लेकर अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गुणवत्ता सूची में यूपी के निचले पायदान पर होने को लेकर अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना
Mon, 30 Sep 2019 11:20 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं और स्कूलों की गुणवत्ता सूची में यूपी के निचले पायदान पर होने को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नीति आयोग की स्कूल गुणवत्ता सूची में उत्तर प्रदेश के निम्नतर आने का आरोप भी नाकाम भाजपा दूसरों पर या उन शिक्षकों पर लगाएगी, जिन पर गैर शैक्षिक काम के साथ ‘प्रेरणा’ जैसे हतोत्साहित करने वाले ऐप भी दबाव बना रहे हैं, जिनसे सरकारी संरचनात्मक कमी की जगह शिक्षकों पर दोषारोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन
नीति आयोग की स्कूल गुणवत्ता सूची में उप्र के निम्नतर आने का आरोप भी नाकाम भाजपा दूसरों पर या उन शिक्षकों पर लगाएगी, जिन पर गैर शैक्षिक काम के साथ ‘प्रेरणा’ जैसे हतोत्साहित करने वाले ऐप भी दबाव बना रहे हैं, जिनसे सरकारी संरचनात्मक कमी की जगह शिक्षकों पर दोषारोपण किया जा रहा है. pic.twitter.com/CYDQXzk111
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 30, 2019
यह था मामला
बीते गुरुवार को बाराबंकी के बनीकोडर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़ की कक्षा में बारिश का पानी टपक रहा था। इस दौरान छात्र व अध्यापक कक्षा में छाता लगाकर पढ़ते नजर आए। जिसे लेकर अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।