फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav attacks on PM modi.

प्रधानमंत्री मन की बात तो करते हैं, पर काम की नहीं: अखिलेश यादव

Sun, 12 Feb 2017 07:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Feb 2017 07:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav attacks on PM modi.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपा-कांग्रेस गठबंधन से घबराए हुए हैं, इस‌ीलिए अनर्गल बातें कर रहे हैं। वे मन की बात तो करते हैं, पर काम की नहीं।

विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की 10 संयुक्त घोषणाएं जारी करने के दौरान अखिलेश ने कहा कि मोदी सपा-कांग्रेस गठबंधन को दो कुनबों का गठबंधन बता रहे हैं, पर यह इंटरनेट को भली-भांति समझने वाले दो युवाओं का गठबंधन है। इससे देश व प्रदेश की युवा शक्ति का काफी विकास होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बहुत ज्यादा भावुकता या गुस्सा दिखाना ठीक नहीं है। सपा-कांग्रेस को लेकर उनकी भावुकता और गुस्सा बताती है कि भाजपा के नीचे की जमीन खिसक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, हम किसी से कुछ छीन नहीं रहे हैं। जिस तरह से हम इस वक्त सरकार में है, वैसे ही चुनाव बाद आना चाहते हैं। यह बात मैंने सदन में भी कही थी कि चुनाव बाद इसी तरह से सदन चले तो बहुत अच्छा रहेगा।

'पहले चरण में मतदाताओं ने दिया हमारा साथ'

Akhilesh yadav attacks on PM modi.

सीएम ने कहा, पहले चरण में मतदाताओं ने हमें अच्छा समर्थन दिया है, जिसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। साथ ही वादा करते हैं कि 10 बिंदुओं के अपने इस संयुक्त घोषणापत्र को हम जमीन पर उतारेंगे।

अब तो कोई भी निकाल सकता है जन्मपत्री
पीएम मोदी से संबंधित एक सवाल पर अखिलेश ने कहा कि इंटरनेट का जमाना है। किसी की भी जन्मपत्री कोई भी निकाल सकता है।

अखिलेश ने कहा, अगर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अगर प्रधानमंत्री मोदी चल लें तो वे भी सपा को ही वोट करेंगे। पीएम और भाजपा को अब लोगों को गुमराह नहीं करना चाहिए।  मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से मथुरा के जिस गांव की बात की थी, उसके लिए आज तक कुछ नहीं किया। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग नहीं भूले हैं कि रक्षाबंधन पर किसने किससे राखी बंधवाई थी।

कहीं भाजपा-बसपा को साथ लाने तो नहीं जा रहे लखनऊ वाले इमाम

Akhilesh yadav attacks on PM modi.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद और दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल्ला बुखारी के बसपा को समर्थन देने पर अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ वाले इमाम (कल्बे जव्वाद) अच्छे व्यक्ति हैं। हमसे उनकी नाराजगी क्यों है, आप सभी जानते हैं। व्यक्तिगत नाराजगी को राजनीति में लाना उचित नहीं।

कुछ समय पहले वे भाजपा का समर्थन कर रहे थे, अब बसपा का। कहीं चुनाव के बाद भाजपा-बसपा का गठजोड़ तो बनवाना नहीं चाहते।

जहां तक सवाल दिल्ली वाले इमाम का है, तो मीडिया के लोग अकेले में उनसे सवाल करें तो हमारे गठबंधन को ही आशीर्वाद देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed