{"_id":"657c7365d5bba6bbac03b793","slug":"akhilesh-yadav-attacks-bjp-for-not-making-shivraj-the-chief-minister-of-madhya-pradesh-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का तंज: मप्र में जिसकी वजह से सरकार बनी बीजेपी ने उसे ही कर दिया दुखी, लाडली योजना का जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का तंज: मप्र में जिसकी वजह से सरकार बनी बीजेपी ने उसे ही कर दिया दुखी, लाडली योजना का जिक्र
Fri, 15 Dec 2023 11:16 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:16 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने भी कहा कि महिलाओं का वोट ज्यादा मिला। अब आप खुद कल्पना करिए कि लोकतंत्र में जिस नेता की वजह से सरकार बनी हो, वही मामा (निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह) दुखी हो।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और उपेक्षा से किसान बेहाल है। किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा बनकर रह गई है। धान, गन्ना, गेहूं, मूंगफली और आलू उत्पादक किसान परेशान हैं। बढ़ती महंगाई के चलते किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगुना करने का वादा किया था, पर उसका वादा झूठा और हवाई साबित हुआ। खरीद केंद्रों पर लंबी लाइनें हैं। हजारों किसान इस सर्दी में परेशान हैं। कई खरीद केंद्र तो खुले ही नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मूंगफली किसान संकट से गुजर रहे हैं। क्रय केंद्र मूंगफली किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने पिछले दो सालों से गन्ना का मूल्य नहीं बढ़ाया। गन्ने की खेती की लागत बढ़ रही है। किसानों का हजारों करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। भाजपा सरकार किसानों की नहीं बड़े पूंजीपतियों की हमदर्द है।
विज्ञापन
जिनकी वजह से सरकार बनी, वही मामा दुखी
अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में ये कहा गया कि जो लाडली योजना थी, उसकी वजह से सरकार बनी। प्रधानमंत्री ने भी कहा कि महिलाओं का वोट ज्यादा मिला। अब आप खुद कल्पना करिए कि लोकतंत्र में जिस नेता की वजह से सरकार बनी हो, वही मामा (निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह) दुखी हो।
समाजवादियों ने सरदार पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सपा मुख्यालय पर लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और आजाद भारत में स्वतंत्र रियासतों को भारत संघ में विलय कराने में अभूतपूर्व योगदान रहा है। भारत को अखण्ड और सशक्त बनाने का महान कार्य उन्होंने नहीं किया होता तो हम स्वतंत्रता का पूरा अर्थ खो देते। सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह यादव भी शामिल रहे।