{"_id":"5f71eae45b68290bd72aec6f","slug":"akhilesh-yadav-attacked-on-bjp-government-no-manure-no-electricity-and-no-msp-to-farmers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा, किसानों को न खाद-बिजली, न एमएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा, किसानों को न खाद-बिजली, न एमएसपी
Mon, 28 Sep 2020 07:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Sep 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में सुशासन व रामराज तो बहुत दूर की बात है, हर तरफ अंधेर नगरी चौपट राज का बोलबाला है। राज्य सरकार से न तो कोरोना का संक्रमण थम रहा है और न ही कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण दिख रहा है। किसानों के बारे में उसकी कोई सोच ही नहीं है। प्रशासन में मनमानी का राज है।
न कहीं ‘लॉ’ दिखाई दे रहा है और न ही कहीं ‘ऑर्डर’ का अहसास हो रहा है। प्रदेश दिन-प्रतिदिन विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। अखिलेश ने सोमवार को बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण के आगे भाजपा सरकार नतमस्तक है। मुख्यमंत्री रोज नए आदेश-निर्देश देते हैं लेकिन टीम-11 अपने ही ढंग से काम करने की आदी है।
इसलिए सरकार की किरकिरी होती रहती है। कोविड-19 अस्पतालों में अव्यवस्था है, डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को उपकरण भी ठीक-ठाक नहीं मिल रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में लूट जारी है। मौतों का सही हिसाब नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस समय अफसरों के साथ कानून-व्यवस्था पर बैठक कर रहे थे, उसी समय मिर्जापुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो मैनेजरों को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
मेरठ में महिला के अपहरण व गैंगरेप की घटना दिल दहलाती है। कानपुर में बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वाराणसी व बागपत में युवकों की हत्या हो गई। फर्रुखाबाद में एक बालक की हत्या हुई। अलीगढ़ में दलित बच्ची से गैंगरेप से जनता आक्रोशित है।

किसानों को न खाद-बिजली, न एमएसपी
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा सरकार में किसानों को न खाद, न बिजली और न ही फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों और बड़े उद्योगपतियों का बंधक बनाने के लिए लाए गए कृषि विधेयक जबरन थोपने की कार्यवाही हो रही है। किसान आंदोलित हैं, सुनवाई न होने से उसका आक्रोश बढ़ रहा है।
भाजपा को कॉरपोरेट घरानों की चिंता
अखिलेश ने कहा, भाजपा को कॉरपोरेट घरानों का हर हाल में हित साधना है। उन्होंने अकाली दल के एनडीए से अलग होने के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि दूसरे सहयोगी दल इसका अनुसरण करेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा के विरोध में जनता, विपक्ष व उसके सहयोगी दल ही नहीं, बल्कि उसके अपने कार्यकर्ता भी हैं। प्रदेश में भाजपा के विधायक व सांसद विरोध में मुखर होने लगे हैं। उन्हें अपना भविष्य अंधेरे में होने का डर सताने लगा है।