फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav attacked BJP and said hunger for power has made BJP sick

UP: अखिलेश बोले- इलेक्ट्रॉनिक बूथ कैप्चरिंग हुई, दुशासन बना शासन-प्रशासन; सत्ता की भूख ने भाजपा को बनाया बीमार

Sun, 24 Nov 2024 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 01:57 PM IST
सार

उपचुनाव के नतीजों के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सत्ता की भूख ने भाजपा को बीमार बना दिया है। तंत्र को कमजोर करके भाजपा ने चुनाव जीता। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacked BJP and said hunger for power has made BJP sick
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हुए नौ सीटों पर उपचुनाव के नतीजों के बाद रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाने पर साधा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों की रोजी-रोटी छीनी। पुलिसवालों से निहत्थे लोगों पर बंदूक तनवाकर खुद को कमजोर साबित कर दिया। भाजपा को कोई वोट नहीं दे रहा है। ये तंत्र को कमजोर बनाकर चुनाव जीतते हैं।  

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कुंदरकी में सपा की हार पर कहा कि पुलिस ने लोगों के साथ ज्यादिती की। कई लोगों के वोट किसी दूसरे ने डाले। वह लोग शिकायत लेकर लखनऊ आ रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनके एफईडेविड छीन लिए।  अगर गाड़ी के कागजात पूरे नहीं थे, तो यात्रियों को क्यों रोका? ड्राइवर और गाड़ी को रोक लेते।

विज्ञापन

कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस सिर्फ वर्दी में नहीं थी, बल्कि सादी वर्दी में भी पब्लिक के बीच थी। शासन-प्रशासन चुनाव में दुशासन बना रहा। कहा कि आगली बार कुंदरकी में ही भाजपा को एक लाख से अधिक मतों से हराएंगे। भाजपा को सत्ता की भूख ने बीमार बना दिया है।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया

सपा मुखिया ने कहा कि जब एक पुलिस वाले ने निहत्थी महिला पर बंदूक तान दी, उसने लोकतंत्र का एक कागज सामने कर दिया, उसी समय सिद्ध हो गया कि भाजपा कितनी कमजोर हो चुकी है। भाजपा ने युवाओं से रोजगार छीन लिया। देश को सेना को अग्निवीर देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।

विज्ञापन

वोट को लूटकर भाजपा ने चुनाव जीता

सपा मुखिया ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक बूथ कैप्चरिंग से भाजपा चुनाव जीती। चुनाव में शासन-प्रशासन दुशासन बना। लोकतंत्र के चीर-हरण को कौन रोक सकता है। ईवीएम के बटन की फोरेंसिक जांच कर ली जाए कि एक ही उंगली से कितनी बार बटन दबा। जिनकी उंगली पर निशान नहीं है, उनके भी वोट डाले गए। कुंदरकी के चुनाव में भाजपा ने बड़े पैमाने पर बेईमानी की। यह चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए। वोट को लूटकर भाजपा ने चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed