फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav attack on up government Public upset, law and order collapsed

यूपी: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा-जनता परेशान, कानून व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 21 Jun 2021 11:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jun 2021 11:58 PM IST
सार

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि दो जिम्मेदार मंत्रियों ने कह दिया कि चुनाव बाद केंद्र तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इससे हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा शासनकाल में एक से बढ़कर एक घोटाले हो रहे हैं। 

विज्ञापन
akhilesh yadav attack on up government Public upset, law and order collapsed
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा शासनकाल से प्रदेश की जनता परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोकतंत्र को धता बताया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि दो जिम्मेदार मंत्रियों ने कह दिया कि चुनाव बाद केंद्र तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इससे हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा शासनकाल में एक से बढ़कर एक घोटाले हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बरेली के 49 परिषदीय विद्यालयों में सरकारी खाते से धन निकाल लिया गया, लेकिन छात्रों को भोजन नहीं मिला है। उधर, कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में 6.50 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। यही स्थिति अन्य जिलों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली जिले के थाना हरचंदपुर के गांव महुआखेड़ा मजरे गुनावर कमंगरपुर में पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए 23 जून को सपा का प्रतिनिधिमंडल रायबरेली जाएगा। इसमें जिलाध्यक्ष इं बीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय, एमएलसी सुनील यादव साजन, सुरेंद्र विक्रम सिंह, राम लाल अकेला, चंद्रराज सिंह पटेल, मोहम्मद अरशद खां, कृपाशंकर यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed