फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav asked BJP govt about the promise of giving sugarcane price in 15 days

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से पूछा- 15 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान के वादे का क्या हुआ ?

Fri, 28 Sep 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Sep 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav asked BJP govt about the promise of giving sugarcane price in 15 days
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों, खासतौर से गन्ना किसानों से वादाखिलाफी पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने पूछा कि 15 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान कराने के वादे का क्या हुआ? नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है लेकिन चीनी मिलों पर किसानों का 10 हजार करोड़ से ऊपर गन्ना मूल्य बकाया है। सरकार पैकेज देकर मिल मालिकों की थैलियां भरने में लगी हैं। किसानों को न तो बकाया मूल्य का भुगतान कराया और न ही विलंब से भुगतान पर ब्याज दिलाया।
विज्ञापन


अखिलेश ने एक बयान में कहा, भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाली सरकार है। उसने सरकार बनते ही कर्जमाफी और 15 दिनों के अंदर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का वादा किया था। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को बड़ा धोखा मिला। अक्तूबर में नया गन्ना पेराई सत्र भारी-भरकम बकाये के साथ शुरू होगा। 
विज्ञापन


सीजन प्रारंभ होते समय मिलों पर इतनी बड़ी बकाया राशि पहले कभी नहीं रही। भाजपा सरकार की नीतियां किसानों के पक्ष में न होकर मिल मालिकों को समर्थन व संरक्षण देने वाली हैं। किसानों का गन्ना मूल्य मय ब्याज के उनके खाते में सीधे भेजना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूछा, वह कौन सी जादू की छड़ी है जिससे 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना हो जाएगी। उन्होंने सत्ता संभालते ही गन्ना मूल्य में 40 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की थी। किसानों के लिए मंडियों की स्थापना शुरू कराई। मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी। भाजपा ने किसान हित की सभी व्यवस्थाएं खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed