{"_id":"5f06af07d2b4b113db551355","slug":"akhilesh-yadav-ask-it-is-arrest-or-surrender-of-vikas-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Arrested: अखिलेश ने पूछा- ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी, प्रियंका की मांग, सीबीआई जांच की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Arrested: अखिलेश ने पूछा- ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी, प्रियंका की मांग, सीबीआई जांच की जाए
Thu, 09 Jul 2020 01:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में पकड़े जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सरकार ये स्पष्ट करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि सरकार विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) सार्वजनिक करे जिससे कि उसकी सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।
वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई। अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे ट्वीट किया कि तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं। यूपी सरकार को मामले की CBI जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगज़ाहिर करना चाहिए।
विज्ञापन
ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2020
बता दें कि विकास दुबे के गिरफ्तार किए जाने के बाद यूपी पुलिस पर ही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कड़े पहरे के बावजूद विकास उज्जैन कैसे पहुंच गया? कौन था जो विकास की मदद कर रहा था?
बता दें कि विकास की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में है। उसकी गिरफ्तारी मंदिर के अंदर हुई या बाहर कुछ भी कहना ठीक नहीं है।