{"_id":"5c3cd9b2bdec227376726ad1","slug":"akhilesh-yadav-and-jayant-shigh-will-meeting-on-wednesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, बोले- हमारे लिए सीट से ज्यादा रिश्ते जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, बोले- हमारे लिए सीट से ज्यादा रिश्ते जरूरी
Wed, 16 Jan 2019 10:40 AM IST
विजय जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी(फाइल फोेटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की और कहा कि हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हमारे लिए सीटों का बंटवारा कोई मुद्दा नहीं है बल्कि रिश्ते अहम हैं।
विज्ञापन
जयंत ने कहा कि अखिलेश से अच्छे माहौल में मुलाकात हुई और उनका रुख लचीला है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पूरे देश में भाजपा के खिलाफ प्रभारी गठबंधन खड़ा होगा।
विज्ञापन
ये 'मैं' की नहीं बल्कि 'हमारी' लड़ाई है और हम इसे जरूर जीतेंगे।
राष्ट्रीय लोक दल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ हाल में हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन तय है। हमने कैराना लोकसभा उप चुनाव में रालोद नेता तबस्सुम हसन को खड़ा किया था और उन्हें जीत हासिल हुई थी। हम रालोद को मथुरा और बागपत की सीटें देंगे, जो वे चाहते थे, लिहाजा अब गठबंधन में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा 12 जनवरी को हुई थी। जिसमें ये भी तय हो गया था कि दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि दो सीटें रालोद को मिल जाएंगी। हालांकि, रालोद पांच सीटों पर दावेदारी जता रहा है। कहा जा रहा है कि रालोद को बाकी की सीटें समाजवादी पार्टी अपने कोटे से देगी।
गठबंधन ने कांग्रेस के लिए रायबरेली व अमेठी की दो सीटें छोड़ दी है। इन परंपरागत सीटों पर गठबंधन अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगा।