फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav alleged BJP for weakening democracy.

जानबूझकर समस्याओं को बनाए रखने की कोशिश करती है भाजपा: अखिलेश यादव

Fri, 12 May 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav alleged BJP for weakening democracy.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश इस समय बाहरी और भीतरी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है, सीमाएं असुरक्षित हैं। आतंकवाद पर लगाम नहीं है। भाजपा इनसे आंखें मूंदे है। वह जानबूझकर इनका समाधान नहीं चाहती।

विज्ञापन


केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को विकास के लिए ठोस कदम उठाने की जगह देश को गुमराह करना और समाज को उलझाए रखना आसान लगता है। भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है।
विज्ञापन


अखिलेश बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा  आयोजित प्रजापति समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, सपा सरकार के दौरान हुए विकास से भाजपा चिढ़ी है। सपा के राज में सबका सम्मान सुरक्षित था, जबकि मौजूदा समय में पुलिस और अधिकारियों का भी खुलकर अपमान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के लिए काम करती रही है सपा

akhilesh yadav alleged BJP for weakening democracy.

अखिलेश ने कहा, सामाजिक न्याय के लिए सपा काम करती रही है। इस संबंध में जातीय जनगणना की हमने मांग की, क्योंकि इसके खुलासे से ही सामाजिक न्याय का रास्ता आसान होगा।

अखिलेश ने कहा कि सपा अपने सिद्धांतों पर चलते हुए समाजवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए संघर्षशील है। अब हमारे सामने 2019 एवं 2022 में सफल होने का लक्ष्य है। इसे पाने के लिए ही सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण राज्य में आतंक व्याप्त है। हर नागरिक डरा और सहमा है। सत्तारूढ़ दल ही कानून-व्यवस्था बिगाड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed