पांच महीने की मेहनत से बनेगी पांच साल की सरकार: अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं से कहा वे पांच महीने मेहनत करें, पांच साल के लिए सरकार बनने जा रही है। वे मुलायम संदेश यात्रा का शुभारंभ करते हुए नौजवानों को संबोधित कर रहे थे।
अखिलेश ने कहा, दूसरी सरकारों की तुलना में समाजवादियों ने काम को जमीन पर ज्यादा उतारा है। उन्होंने कांग्रेस की यात्रा पर चुटकी ली।
कहा, दूसरे दल के लोग जो यात्रा निकाल रहे हैं, वह कितने दिन चलेगी, आप लोग जानते हैं। अभी युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव संदेश यात्रा निकाल रहे हैं और कुछ दिन बाद जनता से वोट और सहयोग के लिए हम रथयात्रा निकालेंगे।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन वाले बताएं कहां मेट्रो चलवाई? हम तीन जगह मेट्रो बना रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के संसदीय क्षेत्र में मेट्रो प्रारंभ करने जा रहे हैं, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी हम ही मेट्रो बनाएंगे।
समाजवादी पेंशन दी, स्मार्टफोन भी देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा, हम 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रहे हैं, स्मार्ट फोन भी देंगे। मायावती का नाम लिए बिना कहा कि बसपा नेता ने जो पार्क बनवाए थे, उनमें साढ़े चार साल बाद भी जो हाथी खड़े थे वे बैठे नहीं और जो बैठे थे वे खड़े नहीं हुए।
22 नवंबर को लखनऊ में विशाल युवा रैली
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरमनय नंदा ने बताया कि मुलायम संदेश यात्रा का समापन 22 नवंबर को मुलायम सिंह के जन्म दिन पर लखनऊ में विशाल युवा रैली के साथ किया जाएगा।
इसमें हर बूथ से 15 युवाओं को शामिल किया जाएगा। प्रदेश में 1.27 लाख बूथ हैं। रैली में 17 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।