फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addressed a rally in Barabanki.

UP News: अखिलेश यादव बोले, 2024 का चुनाव हार-जीत का नहीं, युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है

Tue, 16 Jan 2024 05:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jan 2024 05:33 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आह्वान किया है कि 2024 का चुनाव अपना चुनाव समझकर लड़ें। ये हार-जीत का नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य का है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed a rally in Barabanki.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 नया साल ही नहीं परिवर्तन का साल है। 2014 में आये लोगों को 2024 में हटाने का समय आ गया है। दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार ने दस साल में क्या दिया है, इस पर गौर करना होगा। गरीबों और किसानों पर अत्याचार किया। विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने की बात कर किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं। देश तभी विकसित होगा जब किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा।  2024 का चुनाव केवल हार जीत का नहीं युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। इसलिए इसे अपना चुनाव समझकर लड़ें। अखिलेश यादव मंगलवार को बाराबंकी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। देश और प्रदेश के नेतृत्वकर्ता झूठ बोल रहे हैं  हैदरगढ़ के किसान ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह कर लिया था। मेरठ में जमीन को लेकर न्याय मांगने गए किसान ने आत्मदाह किया। किसानों के आत्मदाह और थाने में मरने की खबरें यूपी में सबसे ज्यादा हैं। अच्छी डिग्री लेने के बाद भी युवाओं के हाथ रोजगार नहीं हैं। बड़ी-बड़ी संस्थाएं बेच दी। उद्योग लगाने का सपना भी दिखाया पर पूरा नहीं किया। 40 लाख करोड़ निवेश का दावा किया लेकिन अब तक कोई उद्योग नहीं लगा। बाराबंकी के साथी बताए बाराबंकी में कितना निवेश आया है? फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधी अधूरी अग्निवीर वाली नौकरी शुरू की। ये साजिश पिछड़े और दलितों के साथ की गई है ताकि गरीब और किसानों के बेटे फौज में न भर्ती हो सकें। समाजवादी लोग सरकार में आए तो अग्निवीर खत्म होगी और नौजवानों को पक्की नौकरी मिलेगी। भाजपा के लोग पाकिस्तान की बात करते हैं लेकिन चीन के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं। चीन के लोग घुसपैठ कर रहे हैं। इस सवाल पर सरकार कोई जवाब नहीं देती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा होंगे प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मूर्तियां गढ़ शिल्पियों के सपने हो रहे साकार...कठिन आचार-व्यवहार, संयम का पालन कर तैयार की प्रतिमा




अपने लोगों को मुनाफा कमवाने के लिए जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अपने लोगों को मुनाफा कमवाने के लिए आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं। कुछ दिन पहले योग देखा था जिसमें योगी योग नहीं कर पा रहे थे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। दिल्ली से लखनऊ को जोड़ने वाला हाईवे ऐतिहासिक हाईवे है। भाजपा सरकार सड़कों के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया।

गोरखपुर में 90 किमी की सड़क छह हजार करोड़ से बन रही लेकिन आज तक पूरी नहीं हो पाई।  बुलडोजर से सिर्फ तबाही हो सकती समाज और देश नहीं चल सकता। आज इधर चल रहा कल उधर भी चल सकता है। डॉ. अंबेडकर के संविधान से देश चलेगा। संविधान में परिवर्तन हुआ तो वोट का हक समाप्त हो जायेगा।

नोटबन्दी के समय भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया गया था लेकिन थाना तहसीलों में बढ़ गया है। बैंकों में पैसा जमाकर उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया। इंडिया गठबंधन के जरिये सभी दलों को साथ लेने की कोशिश की जा रही है। सरकार बनने पर सभी किसानों का कर्ज माफ होगा। एनडीए को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का जोड़ ही पूरे देश में हराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed