फेसबुक पर खुलकर बोले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मैंने जनता के लिये जनोन्मुखी बजट 2015-16 प्रस्तुत किया है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में सभी वायदों को पूरा किया गया है। मुझे आशा है यह बजट उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर और आगे ले जायेगा। हमनें इस बजट में किसानो एवं युवकों का विशेष ध्यान रखा है।
समाजवादी सरकार अवस्थापना सुविधाओं के विकास, बिजली,स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिये लगातार कार्य करती रही है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिये वीमेन पावरलाइन 1090 प्रदेश में लागू की गयी है, जिसका भरपूर लाभ उन्हें मिल रहा है।
स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इस बजट में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विकास के लिये विशेष प्राविधान किये गये हैं।
यातायात के लिए क्या?
यातायात की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये मार्गों की मरम्मत एवं चैड़ीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिला मुख्यालयों को चार लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। आगरा एवं लखनऊ को एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है, लखनऊ में सी0जी0सिटी की स्थापना की जा रही है।
सी0जी0सिटी में आई0टी0 सिटी, कैंसर इंस्टीट्यूट इत्यादि सम्मिलित होंगे जो प्रदेश के विकास के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण साबित होंगे। लखनऊ में मेट्रो रले की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हो चुका है और मेट्रो अपने तय समय पर चलेगी।
समाजवादी सरकार ने बजट में प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं को भी शामिल किया है। प्रदेश के युवकों को रोजगार मुहैया कराने हेतु कौशल विकास मिशन का सदुपयोग किया जा रहा है।
इसके माध्यम से उनके विभिन्न कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। प्रदेश में किसानों की उपज को अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के दृष्टि से प्रदेश भर में मंडी स्थलों, किसान बाजारों की स्थापना की जा रही है।
समाजवादी सरकार द्वारा चलायी जा रही समाजवादी पेंशन योजना से 40 लाख गरीब परिवार लाभान्वित होंगे। समाजवादी सरकार उत्तर प्रदेश के समस्त वर्गों के लिये 360 डिग्री विकास के लिये हमेशा तत्पर हैं।