फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh withdraw security of madhumita's mother

अखिलेश ने छीन ली मधुमिता की मां की सुरक्षा

Tue, 21 Jan 2014 08:44 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jan 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
akhilesh withdraw security of madhumita's mother

उम्र कैद काट रहे पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी से जान का भय होने पर हासिल मधुमिता की मां की सुरक्षा को सरकार ने वापस ले लिया है।

विज्ञापन


वहीं, मधुमिता की हत्या में शामिल शूटर प्रकाश पांडेय को सर्वोच्च अदालत से जमानत मिल गई है।

मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अपनी मां की सुरक्षा वापस लिए जाने के सिलसिले में गृह व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।

उन्होंने कहा है कि सुरक्षा ऐसे मौके पर वापस ली गई है, जब शूटर को जमानत मिल रही है। ऐसे में सुरक्षा की अधिक जरूरत है। निधि ने बताया कि प्रकाश की जमानत का उन्होंने व सीबीआई ने विरोध किया है।

सुरक्षा हटाए जाने की बाबत उन्होंने जब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो बताया गया कि आरटीआई एक्टीविस्ट नूतन ठाकुर द्वारा विभिन्न लोगों को सुरक्षा देने पर अदालत में जो मुकदमा किया गया है, उसी सिलसिले में सुरक्षा हटाई गई है।
विज्ञापन


निधि ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के इस कदम पर आपत्ति जताई है। कहा कि सुरक्षा को लेकर जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसके परिप्रेक्ष्य में उनकी मां को हासिल सुरक्षा वापस नहीं होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा बहाल किए जाने का आश्वासन दिया है, पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है। इस बारे में जब डीजीपी रिजवान अहमद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है।

वह इस बाबत पता करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। मालूम हो कि कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या में अमर मणि उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed