फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh took bureaucrats meeting

अखिलेश ने ली अफसरों की क्लास, दिखाए तीखे तेवर

Tue, 10 Jun 2014 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jun 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
akhilesh took bureaucrats meeting

मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रशासन के सभी बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

विज्ञापन


अफसरों के बीच पहली बार तीखे तेवर दिखाते हुए सीएम ने कहा कि अगर अब किसी भी तरह की अफसरों से गलती हुई तो फौरी तौर पर सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यूपी के अफसरों पर ही मीडिया की नजर है इसलिए अफसरों से किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि अगर वित्तीय मंजूरी में देरी हूई तो इसके लिए प्रमुख सचिव जिम्मेदार माने जाएंगे।

सरकार की छवि हुई खराब तो नपेंगे अफसर

akhilesh took bureaucrats meeting

लगभग 45 मिनट के अपने स्पीच में सीएम ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि अगर ग्रामीण योजनाओं में किसी भी तरह लापरवाही हुई, तो अफसर नपेंगे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनता के बीच सरकार की छ‌वि खराब हुई तो अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। अपने एजेंडा स्पष्ट करते हुए सीएम ने कहा कि किसी भी हालत में दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

बीते हफ्ते ही बड़े स्तर पर अफसरशाही में तबादला करने के बाद सीएम की यह पहली बैठक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और रविवार को ही करनी पड़ी ज्वॉइनिंग

akhilesh took bureaucrats meeting

देश में शनिवार को आईएएस और आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले के बाद कलक्टर व कप्तान बनाए गए अधिकतर अधिकारियों ने आनन-फानन में जाकर जिलों की कमान संभाल ली।

जिन्होंने नहीं संभाला, उन्हें रविवार को ही कार्यभार संभालना पड़ा। असल में बदायूं रेप और मर्डर कांड से बुरी तरह घिरी सपा सरकार अपने गुडवर्क को दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

प्रदेश के विकास और काननू-व्यवस्था की समीक्षा करने सम्बंधी मंगलवार की मीटिंग में अधिक‌ारियों ने जिले की प्रमुख समस्याओं के बारें में सीएम को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed