फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh to party workers, break bjp's pride at this by election

अखिलेश यादव की ललकार, उपचुनावों में तोड़ें भाजपा का अहंकार

Thu, 11 Jul 2019 01:20 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 11 Jul 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
akhilesh to party workers, break bjp's pride at this by election
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विधानसभा की सभी 12 सीटों पर उपचुनाव जीतने के लिए तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एकाधिकार व अहंकार को तोड़ने के लिए सभी सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखना होगा।
विज्ञापन


विदेश दौरे से लौटने के बाद अखिलेश बुधवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लेने की जरूरत है। भाजपा की नीतियों से जनता तबाह व परेशान है। सत्ता का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी लागू करके देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र सरकार की स्टार्टअप, मुद्रा लोन, मेक इन इंडिया जैसी बहुप्रचारित योजनाएं विफल साबित हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने देश को वर्षों पीछे धकेल कर दिया है। अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकारों ने अब आंकड़ों का मायाजाल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश को बहकाने के लिए अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का जोरशोर से दावा किया गया है। यह देश के गरीबों, मजदूरों, कम आय वाले कारोबारियों तथा कारीगरों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं है।

यदि पिछले पांच सालों में बुनियादी ढांचे को विकसित किया गया होता तो आर्थिक स्थिति में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होता। जब प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है तो विकास के झूठे आंकड़े पेश करने से क्या होगा ?

उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, नौजवान और समाज के कमजोर वर्ग की सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समाजवादी सरकार में सस्ते आवास, पेंशन, यूपी डायल-100 नंबर सेवा, महिला सुरक्षा के लिए 1090, सस्ती चिकित्सा एवं मिड डे मील में पोषक आहार आदि की व्यवस्थाएं की थीं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन योजनाओं का क्या हुआ ?

टिकट के दावेदारों से 20 तक मांगे आवेदन

अखिलेश के निर्देश पर सपा 12 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए जल्द ही प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है। सपा ने टिकट के दावेदारों से 20 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन मांगे हैं। उपचुनाव वाली सीटों पर जल्द ही प्रभारियों की तैनाती कर दी जाएगी। उपचुनावों में पार्टी के प्रमुख नेताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। उपचुनाव वाले जिलों के नेताओं के साथ अखिलेश यादव अलग से बैठकें करेंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें एक-एक पर सपा-बसपा व अपना दल (एस) तथा 9 पर भाजपा का कब्जा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed