फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh to meet modi on power issue

दिल्ली के 'शहंशाह' से मिलकर बिजली मांगेंगे अखिलेश्ा

Tue, 27 May 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 May 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
akhilesh to meet modi on power issue

यूपी में बिजली की किल्लत को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर राज्य के लिए बिजली समस्या का हल निकालना चाहते हैं।

विज्ञापन


केंद्र से कोटे की पूरी बिजली न मिल पाने की वजह से प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। केंद्रीय बिजलीघरों से यूपी का कोटा 6000 मेगावाट है जबकि बमुश्किल 4500 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है।
विज्ञापन


यही नहीं अनपरा बिजलीघर में कोयले की पर्याप्त आपूर्ति न होने से भी उत्पादन पर असर पड़ रहा है। जबर्दस्त किल्लत को देखते हुए प्रदेश की ओर से केंद्र से गैर आवंटित कोटे की बिजली पर दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज खरीदी जा रही 10 करोड़ की बिजली

akhilesh to meet modi on power issue

प्रदेश के बिजलीघरों के उत्पादन में सुधार के बावजूद सूबे में बिजली का संकट बना हुआ है।

हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन रोजाना 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिजली खरीदकर आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर रखने का प्रयास कर रहा है लेकिन केंद्रीय कोटे की बिजली में कमी ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

प्रदेश में बिजली की मांग 12,000 से 12,500 मेगावाट बनी हुई है जबकि अधिकतम उपलब्धता 11,500 मेगावाट तक ही हो पा रही है।

अभियंताओं का कहना है कि अगर केंद्रीय कोटे की पूरी बिजली मिल जाए तो शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है।

मांग और पूर्ति में भारी अंतर

akhilesh to meet modi on power issue

मांग और उपलब्धता में लगभग 1000-1500 मेगावाट का अंतर है और इतनी ही बिजली केंद्र से नहीं मिल पा रही है।

अभियंताओं के अनुसार केंद्रीय सेक्टर के तापीय से लेकर परमाणु बिजलीघर तक के उत्पादन में तकनीकी कारणों से कमी हुई है जिससे सबसे ज्यादा हिस्सा यूपी का ही कम हुआ है।

वैसे मौसम में बदलाव होने की वजह से मांग थोड़ी कम हुई लेकिन बिजली की कमी बनी हुई है और शिड्यूल के मुताबिक आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।

इन मुद्दों पर पीएम से बात करेंगे

akhilesh to meet modi on power issue

प्रदेश में बिजली की किल्लत को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने केंद्र से जुड़े बिंदुओं को लेकर एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराया है। इसे मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है।

मुख्यमंत्री जल्द ही प्रधानमंत्री से मिलकर इन बिंदुओं पर चर्चा करेंगे और प्रदेश को बिजली संकट से उबारने में सहयोग का अनुरोध करेंगे।

पीएम से जिन विषयों पर वार्ता होनी है उसमें निर्धारित कोटे की पूरी बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली को दी जा रही गैर आवंटित कोटे की बिजली रोककर यूपी को देने तथा बिजलीघरों में कोयले की आपूर्ति सामान्य कराने की मांग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed