फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh to make changes in cabinet

CM तैयार, यूपी में फिर बदल सकते हैं मंत्री!

Thu, 17 Jul 2014 04:26 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Jul 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh to make changes in cabinet

अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हैं। चर्चा है कि मंत्रिमंडल में एक-दो नए चेहरे शामिल और एक-दो लोगों को हटाया जा सकता है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले हटाए गए एक-दो मंत्रियों की वापसी हो सकती है। कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, सरकार की छवि सुधारने की मुहिम और मंत्रियों के कामकाज के आकलन के आधार पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी टीम का एक बार फिर पुनर्गठन कर सकते हैं।

विज्ञापन

मंत्रिमंडल में चार पद खाली

Akhilesh to make changes in cabinet

मंत्रिमंडल में चार स्थान खाली चल रहे हैं। तीन मंत्री आनंद सिंह, मनोज पारस और नरेंद्र यादव लोकसभा चुनाव से पहले हटाए गए थे और तेजनारायण उर्फ पवन पांडेय चुनाव के बाद।

चुनाव बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री रिक्त स्थानों को भर सकते हैं। कहा जा रहा है कि हटाए गए मंत्रियों में दो की वापसी हो सकती है। इनमें आनंद सिंह भी शामिल हैं।

उनके बेटे कीर्तिवर्धन सिंह को लोकसभा चुनाव में भाजपा का टिकट मिलने के बाद उन्हें कृषि मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

हालांकि आनंद सिंह चुनाव में सार्वजनिक तौर पर अपने बेटे के प्रचार के लिए किसी मंच पर नहीं दिखाई दिए। यही मंत्रिमंडल में उनकी वापसी का आधार बन सकता है। मनोज पारस और पवन पांडेय भी पार्टी नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं।

पहले भी हो चुका है विस्तार

Akhilesh to make changes in cabinet

अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल का पिछला विस्तार गत 24 जून को किया था। तब चार राज्यमंत्रियों को प्रोन्नत किया गया था और दो नए चेहरे शामिल किए गए थे।

प्रोन्नत होने वालों में मनोज पांडेय, इकबाल महमूद और महबूब अली थे जबकि शिवाकांत ओझा को कैबिनेट और यासर शाह को राज्यमंत्री बनाया गया था।

पिछले दिनों विभागों के फेरबदल में मनोज पांडेय और इकबाल महमूद का कद कम किया गया है और महबूब अली को माध्यमिक शिक्षा विभाग जैसा अहम महकमा दिया गया है।

विज्ञापन

अपनी जिम्मेदारी घटाएंगे ‌मुख्यमंत्री

Akhilesh to make changes in cabinet

अब चर्चा है कि चुनाव से पहले ब्राह्मण चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किए गए मनोज पांडेय का कद फिर से बढ़ सकता है। महबूब अली के खिलाफ भी लामबंदी हुई है।

एक लॉबी उनका विभाग बदलवाने की कोशिश में है। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि तीन-चार कद्दावर मंत्रियों को मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में झटका लग सकता है।

उनके विभाग बदलने की तैयारी है। दो-तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है और एक-दो लोगों की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी हो सकती है।

यह भी संभव है कि मुख्यमंत्री अपने कुछ विभाग दूसरे मंत्रियों को दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed