{"_id":"6106aa95f1df240066794f57","slug":"akhilesh-targeted-the-police-and-administrative-officials-said-bjp-misused-the-government-machinery","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर साधा निशाना, कहा - भाजपा ने सरकारी मशीनरी का किया दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर साधा निशाना, कहा - भाजपा ने सरकारी मशीनरी का किया दुरुपयोग
Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:37 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सशक्त कर ही प्रदेश में खुशहाली और तरक्की लाई जा सकती है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर राज्य की विकास और जनाकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर हुई है। भाजपा ने सत्ता के दम पर सरकारी मशीनरी को अपना चुनावी एजेंट बना लिया है। लेकिन वर्ष 2022 का चुनाव संवैधानिक अधिकारों को बचाने के लिए होगा। सपा को जनता पर भरोसा है। इसी भरोसे के दम पर भाजपा को सत्ता से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को अपमानित करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। पंचायत चुनावों में पुलिस एवं प्रशासन ने कानून व्यवस्था के नाम पर विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया है। यह अनुचित है। अफसरों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी जिम्मेदारी राजनीति से अलग हट कर है। राजनीति की पवित्रता को भाजपा ने प्रभावित किया है। समाजवादी आंदोलन ने हमेशा अन्याय के खिलाफ डट कर मोर्चा लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सशक्त कर ही प्रदेश में खुशहाली और तरक्की लाई जा सकती है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर राज्य की विकास और जनाकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन