फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh talks tough about job scenario in india

अखिलेश बोले, जॉब मिलना आसान नहीं!

Wed, 18 Dec 2013 05:24 PM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh talks tough about job scenario in india

सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। आप मेहनत व ईमानदारी से काम करेंगे तभी लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन


यह गुरुमंत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्टूडेंट्स को दिया।

वह बुधवार को चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में नवयुग कन्या पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने नवयुग कॉलेज में करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से हाईटेक ऑडिटोरियम बनाने में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने नवयुग वाणी त्रैमासिक समाचार पत्र व नवयुग स्मारिक के स्वर्ण जयंती विशेषांक का विमोचन भी किया।

उन्होंने बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आशा तिवारी को नवयुग रत्न व अन्य नौ मेधावियों को मेडल व डिग्री देकर सम्मानित किया।

तालियों के साथ इस्तेकबाल

आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के समापन के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने मंच पर गीत, संगीत व नृत्य का अनूठा जादू बिखेरा। उनकी अद्भुत प्रस्तुति का सभी ने जोरदार तालियों के साथ इस्तेकबाल किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बाजार तेजी से बदल रहा है। अब नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए युवाओं को अपडेट रहना होगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने इंटर पास स्टूडेंट्स को लैपटॉप इसलिए ही दिया है कि वह इससे नए कोर्सों के बारे में जानकारी हासिल करें और जॉब के लिए खुद को तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed