घोषणापत्र के पहले कई बार किया ‘नेताजी’ का जिक्र, पढ़ें क्या बोले अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश ने कहा, नेताजी और पार्टी के लोगों के सहयोग से हम 2012 का घोषणापत्र पूरा करने में कामयाब रहे।
अखिलेश ने कहा, एक दिन इसी पार्टी कार्यालय में कहा था कि सिर्फ पांच महीने काम कर लोगे तो 5 साल की सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास अब दिन नहीं बचे हैं। कहा कि जो बातें घोषणापत्र में नहीं थी हमने वो भी कीं। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क नहीं है।
अखिलेश ने कहा कि हमें इससे बहुत ज्यादा काम करना है। उन्होंने कहा, दूसरे लोग न जाने कौन-कौन से प्रलोभन दे रहे हैं। तमाम लोग तो ऐसे हैं जिनके पास बताने को कुछ नहीं है जबकि सपा संतुलित विकास कर रही है।
अखिलेश ने कहा, नेताजी के आशीर्वाद से सबसे कम समय में सीएम बना। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे बनाए हुए एक्सप्रेसवे पर एक बार चलेगा वो अपने आप ही साइकिल का बटन दबाने के लिए मजबूर हो जाएगा।
फिर याद आई ‘पत्थर वाली सरकार’
अखिलेश ने बताया कि मैं एक प्राइमरी स्कूल में गया, ज्यादा से ज्यादा 9 बच्चे थे वहां। सभी बच्चों को पता था वहां मेला चल रहा है। मैंने बच्चों 500-500 रुपये दिए। अब उस स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ गई और सब मुख्यमंत्री का इंतजार करते हैं।
रायबरेली के स्कूल के बच्चों से पूछा कि मुझे पहचानते हो तो बच्चा बोला, हां आप राहुल गांधी हो।
पत्थर वाली सरकार के लोग बहुत टीवी पर दिखाई देते हैं। अगर पत्थर टीवी से टकरा गए तो क्या होगा? अगर पत्थर वाली सरकार आ गई तो शहर में बड़े-बड़े पत्थर के हाथी होंगे।
मैंने कम समय में ही बहुत अच्छे-बुरे दिन देख लिए। अच्छे दिन वालों हमें तो बता दो कि अच्छे दिन होते कैसे हैं। नेताजी ने हम पर भरोसा किया है तो एक बार और भरोसा पूरा कर दो और सरकार बना दो।