{"_id":"7eb9618914e17a28fa0d440c2e88a539","slug":"akhilesh-speaks-about-planning-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राज्यों को धन से बोझिल करना चाहते हैं मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राज्यों को धन से बोझिल करना चाहते हैं मोदी'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर राज्यों को वित्तीय रूप से बोझिल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने ने कहा कि हर राज्य की जरूरत अलग-अलग होती है और ऐसे में संभावित नए निकाय को ‘सभी के लिए एक नीति’ के सिद्धांत को छोड़ना होगा।
उन्होंने राज्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से योजनाओं के क्रियान्वित में पूरी स्वतंत्रता देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पांच वर्षीय योजना को अंतिम रूप देने से पहले राज्यों से राजनीतिक और आधिकारिक स्तर पर विचार-विमर्श होना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो केंद्र राज्य को राशि मुहैया कराकर उन्हें अपने हिसाब से योजना बनाने दे।
इस बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई केंद्रीय योजनाएं राज्य के अनुकूल नहीं होने के बावजूद ढोनी पड़ती है।
केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संदर्भ में जेटली ने भी कहा कि हर किसी के लिए एक योजना की बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं बनाई जा सकती, जो सभी राज्यों के लिए उपयुक्त हो।
विज्ञापन