{"_id":"c5957f72f50e5668ddab00ccb59be14a","slug":"akhilesh-says-don-t-come-up-if-law-isn-t-good-enough","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब है कानून तो मत आओ यूपी: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब है कानून तो मत आओ यूपी: अखिलेश यादव
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में हजारों छात्रों को लैपटॉप बांटने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की कानून व्यवस्था पर बड़ा ही तीखा जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर यूपी की कानून व्यवस्था इतनी ही खराब है, तो यूपी आने की जरूरत नहीं है।
अखिलेश ने मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार सूबे के छात्रों की बेहतरी के लिए उन्हें लैपटॉप बांट रही है। जबकि, माया सरकार ने सिर्फ बबूल और खजूर के पेड़ लगवाए जो फल भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, अखिलेश ने एक बार फिर से माया सरकार के दौरान राजधानी में चारों ओर लगवाए गए पत्थरों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती ने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
इधर माया ने भी लगाए आरोप
एक तरफ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम चल रहा था, तो दूसरी ओर सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश खुद लैपटॉप बांटने जाकर जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं, यह काम जिलों के डीएम से आसानी से करवाया जा सकता था।