फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, UP is lagging behind in development during BJP rule

अखिलेश बोले, भाजपा शासनकाल में विकास में पिछड़ता जा रहा यूपी

Thu, 17 Jun 2021 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Jun 2021 10:33 PM IST
सार

सपा सरकार में 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली प्रदेश की जीडीपी वर्ष 2017 से 2020 के बीच घटकर 5.6 फीसदी पर आ गई। इससे बेरोजगारी बढ़ी है। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं।

विज्ञापन
Akhilesh said, UP is lagging behind in development during BJP rule
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। हर क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। सपा सरकार में 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली प्रदेश की जीडीपी वर्ष 2017 से 2020 के बीच घटकर 5.6 फीसदी पर आ गई। इससे बेरोजगारी बढ़ी है। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किसानों और मजदूरों को निराश किया है। जबकि भाजपा ने संकल्प पत्र में युवाओं को लैपटॉप और नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनी तो फिर से विकास का नया रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रदेश में रिकॉर्ड विकास करके पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


विभिन्न दलों के लोगों ने ली सपा की सदस्यता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष बृहस्पतिवार को जनसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस नेता दीपक कुमार अग्रवाल ने पिपराइच विधानसभा के तमाम लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इसी तरह राम निवास उपाध्याय, कांति प्रभा, राम दयाल ने बसपा से, मोहन गुप्ता कांग्रेस से और संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद से भाजपा समर्थित सभासद त्रिभुवन कुमार गुप्ता ने भी पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंते ज्ञानेश्वर का किया सम्मान
अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पहुंचे भंते ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार कुशीनगर के भंते महेंद्र का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान बाबू लाल यादव, रामाश्रय यादव, लेफ्टिनेंट एलबी यादव व अन्य मौजूद थे। 


आज प्रतापगढ़ जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
सपा ने प्रतापगढ़ जिले में पत्रकार शुलभ श्रीवास्तव की हत्या के मामले में आक्रोश जताया है। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रतापगढ़ जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष सिंहा, मानसिंह यादव, नागेंद्र सिंह यादव, अनीस अहमद और अब्दुल कादिर जिलानी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed