फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: The image of the state is being tarnished due to false cases, fake encounters, police is workin

अखिलेश बोले: झूठे मुकदमों, फर्जी एनकाउंटर से प्रदेश की छवि हो रही खराब, भाजपा के लिए काम कर रही है पुलिस

Wed, 25 Sep 2024 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Sep 2024 12:15 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: प्रदेश में हो रहे एनकांटरों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस का राज चल रहा है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: The image of the state is being tarnished due to false cases, fake encounters, police is workin
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को अराजकता में ढकेल दिया है। भ्रष्टाचार, बजट की लूट, निर्दोषों पर झूठे मुकदमे, फर्जी एनकाउंटर, बढ़ते अपराधों से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पुलिस प्रशासन मनमानी पर उतारू है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सात साल के शासनकाल में ऐसा माहौल बना दिया है कि आज कोई भी खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने के बजाय भाजपा के राजनीतिक एजेंडे के लिए काम कर रही है। असली अपराधियों और घटनाओं के दोषियों की जगह गरीब निर्दोषों पर झूठे मुकदमे लादकर प्रताड़ित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा साबित हो चुका है। भाजपा के नेता, पदाधिकारी, विधायक खुद स्वीकार रहे हैं कि इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं रहा। मुख्यमंत्री को अब शासन-प्रशासन के कुशासन को स्वीकार लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके विधायक ही पुलिस कमिश्नरेट को कमीशन रेट की उपाधि दे रहे हैं। दरअसल, भाजपा राज में कमिश्नरेट करप्शनरेट बन गये हैं। यह वसूली का विकेंद्रीकरण है। जनहित में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास कार्य ठप है। जनता बाढ़, जंगली जानवर और बीमारियों से त्रस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed