फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, the BJP government is oblivious to the floods, if the roads are closed, then the cattle are suffering for fodder.

अखिलेश बोले, बाढ़ से बेखबर है भाजपा सरकार, कहीं रास्ते बंद हुए तो कहीं मवेशी चारे के लिए तड़प रहे

Mon, 30 Aug 2021 11:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 30 Aug 2021 11:16 PM IST
सार

समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए संविधान बचाओ संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में 31 अगस्त को लखनऊ से निकलने वाली संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा 4 सितंबर को मेरठ में पहुंचेगी।

विज्ञापन
Akhilesh said, the BJP government is oblivious to the floods, if the roads are closed, then the cattle are suffering for fodder.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बाढ़ से बेखबर है और जश्न मनाने में डूबी हुई है। प्रदेश में कई नदियों के उफान पर होने से सैकड़ों गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं। लोग घरों में फंसे हैं। मवेशी चारे के अभाव में अधमरे हो रहे हैं। फसल चौपट हुई है। प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित है। राहत कार्य शुरू न होने से हर तरफ तबाही मची हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बलरामपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, आदि दर्जनों जनपदों में बाढ़ में फंसे लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं। प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ के खतरे से निदान की जगह भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। दैवीय आपदा के नाम पर तटबंधों के रख रखाव पर काफी धनराशि खर्च की जाती है। लेकिन यह रकम कहां बह जाती है? भाजपा को वस्तुत: न तो प्रदेश के विकास की चिंता है और नहीं जनता की तकलीफों से उसका कोई वास्ता है। लोग बाढ़ में फंसे हैं, उनको राहत पहुंचाने की फिक्र नहीं है। ऐसी संवेदनशून्य सरकार प्रदेश के लोगों ने कभी नहीं देखी है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के संकट में फंसे ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिलों में अधिकारी अभी भी सोए हुए हैं। लोग अपनी सुरक्षा और खान-पान के लिए अपने साधनों पर ही निर्भर हैं। भाजपा सरकार को बाढ़ संकट के बजाय अपनी झूठी उपलब्धियां गिनाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान बचाओ संकल्प यात्रा आज से
समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए संविधान बचाओ संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में 31 अगस्त को लखनऊ से निकलने वाली संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा 4 सितंबर को मेरठ में पहुंचेगी। इसी क्रम में पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में एक सितंबर से पीलीभीत से ‘जनादेश यात्रा‘ निकाल रही है। यह यात्रा 28 सितम्बर को सुल्तानपुर में समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed