फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2024 News: Akhilesh Yadav Statement on Polls, India Alliance Candidate Will Win With Unity

लोकसभा चुनाव: अखिलेश ने खारिज की मतभेद की बातें, कहा पूरी एकजुटता से जिताएंगे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को

Sun, 14 Jan 2024 09:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jan 2024 09:23 AM IST
सार

UP Lok Sabha Election 2024 : इंडिया गठबंधन की मीटिंग में शामिल ना होने को अखिलेश की नाराजगी के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। इसके पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में होने वाली बैठक भी नहीं हुई थी। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 News: Akhilesh Yadav Statement on Polls, India Alliance Candidate Will Win With Unity
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिलेश यादव शनिवार को इंडिया गठबंधन की वर्जुअल मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे। उनके साथ ममता बनर्जी भी शामिल नहीं हुई थीं। इसके बाद इंडिया गठबंधन में मनमुटाव की बातें मीडिया में चलनी शुरू हो गई थीं। अखिलेश ने इसे साफ किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चाहे जिस दल का हो इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन जाने के बाद उसे पूरी एकजुटता के साथ जिताएंगे। 

विज्ञापन


 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव चुनौतीपूर्ण साबित होने वाले हैं। इन चुनावों के साथ ऐसे मुद्दे जुड़े हैं, जिनका लंबे समय तक असर होना है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा-एनडीए को शिकस्त देने के लिए पीडीए व इंडिया गठबंधन को मजबूती देने के लिए संकल्पित है। पीडीए-इंडिया गठबंधन का जो भी प्रत्याशी घोषित हो, उसे पूरी एकजुटता से जिताएंगे। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं और बच्चियों की जिंदगी रोज-ब-रोज असुरक्षित होती जा रही है। भाजपा इन गंभीर सवालों से किनारा कर जनता को भटकाना चाहती है। भाजपा की नफरती राजनीति का मुकाबला समाजवादी विचारधारा से ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति और लोहिड़ी की बधाई दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मकर संक्रान्ति, लोहिड़ी, बिहू और पोंगल पर्व पर बधाई देते हुए सभी देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है। कहा कि ये पर्व सामूहिक रूप से परस्पर सहयोग और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना को पुष्ट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed