फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said that if the SP government comes to power, all false cases against Azam Khan will be withdrawn.

UP: अखिलेश यादव बोले- यूपी में सपा की सरकार आई तो आजम खां पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे

Tue, 23 Sep 2025 04:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Sep 2025 04:01 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार आने पर आजम खां साहब के खिलाफ दर्ज सारे झूठे मुकदमें वापस लिए जाएंगे। उन्होंने आजम खां की जेल से रिहाई पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
Akhilesh said that if the SP government comes to power, all false cases against Azam Khan will be withdrawn.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक सदस्य आजम खां की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य में सपा की सरकार आई तो खां के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

विज्ञापन


आजम खां को करीब दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘जिस तरह मुख्यमंत्री जी (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मुकदमे वापस लिए हैं... न सिर्फ अपने बल्कि उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) और तमाम भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेताओं के मुकदमे भी वापस लिए गए हैं, उसी तरह सपा की सरकार आई तो आजम खां साहब पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।’
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: 23 महीने बाद जेल से निकले आजम खां, राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर; खुद चेहरे पर ओढ़ रखी थी रहस्यमयी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आजम खां के जेल से रिहा होने पर अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया, बोले- भाजपा को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग


अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां न केवल सपा के संस्थापक सदस्य हैं बल्कि उन्होंने समाजवादी आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई है। वो हमारे साथ हैं। हमारे संस्थापक नेताजी के साथ हैं और हम सबके साथ हैं। भाजपा से लड़ने में अन्य समाजवादियों के साथ उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। आज बहुत खुशी का पल है... उन्हें आखिरकार न्याय मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed