{"_id":"67f52c6b2c5d0496a40ab034","slug":"akhilesh-said-supreme-court-has-approved-sp-s-statement-on-law-and-order-in-the-state-officers-are-unbridled-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सपा की बात पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, प्रदेश में बेलगाम हैं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सपा की बात पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, प्रदेश में बेलगाम हैं अधिकारी
Tue, 08 Apr 2025 07:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:32 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है, इस बार सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नहीं है। यही बात हम लोग पहले से कह रहे है। अधिकारी बेलगाम हैं। मनमाने तरीके से मुकदमे लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
अखिलेश ने मंगलवार को जौनपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जौनपुर में हत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुजारी के साथ हुई घटना में पुलिस वाले ही जेल में हैं। भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए वक्फ बिल लेकर आई है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी तरह से एंबुलेंस सेवा 108, 102 और डायल 100 पुलिस सेवा सब बर्बाद कर दी गई है। भाजपा सरकार में पुलिस ही माफिया का काम कर रही है। बरेली की घटना में पुलिस ने अपहरण किया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर कहा कि जब उन्होंने शब्द वापस ले लिए और राज्यसभा की कार्यवाही से भी शब्द हटा दिए गए तो अब किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
शेयर मार्केट में गिरावट के लिए भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शेयर बाजार में एक दिन में ही इतनी बड़ी गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महामंदी का इशारा है। भाजपा सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार ही नहीं, अब तो शेयर मार्केट के पतन से भी देशवासियों की जेबें खाली कर दी हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सांविधानिक पदों पर रहते हुए शेयर में पैसा लगाने के लिए आम जनता को बहकाया-फुसलाया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।