फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, SP will be ready for the development of Sanskrit and society, BJP does politics of Hindutva

लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने परशुराम मंदिर के लोकार्पण पर कहा- भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, हम सर्व समाज की

Sun, 02 Jan 2022 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 02 Jan 2022 08:53 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है।

विज्ञापन
Akhilesh said, SP will be ready for the development of Sanskrit and society, BJP does politics of Hindutva
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर संस्कृत विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अध्यापक से लेकर अन्य सभी पदों को भरा जाएगा। उनमें वेद पाठ के साथ ही आधुनिक विज्ञान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वे रविवार को समाजवादी विजय रथयात्रा के 10वें चरण के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे महुराकला गांव में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के संयोजन में आयोजित भगवान परशुराम मंदिर के लोकार्पण समारोह को भी संबोधित किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। जिस भी समाज के साथ अहित हुआ, सपा उसके साथ खड़ी नजर आई है और भविष्य में भी समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास और रोजगार का मॉडल दिया। लखनऊ में आईटी सिटी, कैंसर संस्थान बनाया, ताकि लोगों को रोजगार और इलाज के लिए चेन्नई, हैदराबाद ना जाना पड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर गरीबों के लिए 300 यूनिट घरेलू बिजली और सिंचाई मुफ्त देंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा को भी कोई कार्यक्रम करना होता है तो उसी स्टेडियम का इस्तेमाल करते हैं, जिसे समाजवादी सरकार ने बनवाया था। उन्हें खेल में रुचि नहीं है। वे न तो बॉलिंग कर सकते हैं और न ही बैटिंग। तभी विभिन्न खेलों और उसके संवर्धन को लेकर सचेत नहीं है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। किसी ने फरसा भेंट किया तो किसी ने गदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय व अभिषेक मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, शिवशंकर सिंह शंकरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, डा. आशुतोष वर्मा, सौरभ सिंह, नवीन धवन बंटी, देवेंद्र सिंह जीतू, गौरव सिंह यादव, सोनू कन्नौजिया, मधुप सिंह यादव, अवनीश यादव, प्रियंका  आदि मौजूद रहे।


अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित कर रही भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित कर रही है। पहले विधानसभा में एंग्लो इंडियन के लिए आरक्षित सीट खत्म की और अब जैन समाज की प्रताड़ित कर रहे हैं। इस समाज की आबादी करीब 50 लाख होगी। वे कड़ी मेहनत करके व्यापार करते हैं। भाजपा ने पहले पीयूष जैन के यहां छापा डलवाया और गलती का अहसास होने पर पुष्पराज जैन के यहां। अभी अल्पसंख्यक समुदाय में ताल्लुक रखने वाले दूसरे लोगों को भी प्रताड़ित करने के रास्ते ढूंढ रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जाति, धर्म के नाम पर समाज को बांटने का षडयंत्र रच रही है। सपा समर्थक इससे सावधान रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed