फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: PDA storytellers were beaten up overnight in Etawah, dominant people are scaring this society

अखिलेश बोले: इटावा में पीडीए कथा वाचकों को रात भर पीटा गया, प्रभुत्ववादी लोग इस समाज को डरा रहे हैं

Wed, 25 Jun 2025 10:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: इटावा में गैर ब्राहाम्ण होने की वजह से एक कथा वाचक को पीटे जाने पर अखिलेश यादव ने गहरी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे पीडीए के साथ जोड़ा। 

विज्ञापन
Akhilesh said: PDA storytellers were beaten up overnight in Etawah, dominant people are scaring this society
पीटे गए कथावाचक के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभुत्ववादी और वर्चस्ववादी लोग लगातार पीडीए परिवार के लोगों को डरा-धमका रहे हैं। इटावा में पीडीए समाज के कथा वाचकों को रातभर पीटा गया। हरमोनियम, पैसा और चेन सब छीन लिया गया। सरकार के संरक्षण की वजह से पीडीए के लोगों का सिर मुड़वाया गया। अखिलेश ने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि प्रदेश में सिर्फ 2500 लोग हैं, जो प्रदेश को चला रहे है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कथा वाचन को जिन्होंने व्यवसाय बना लिया, उन्हीं के कारण इटावा में कथा वाचन के अपमान की घटना हुई है। अगर पीडीए समाज से इतना ही परहेज है तो वर्चस्ववादी लोग घोषित कर दें कि पीडीए परिवार की दक्षिणा कभी स्वीकार नहीं करेंगे। जिस तरह से दावा करते हैं कि धारा 370 खत्म की, उसी तरह से देश में कानून लेकर आएं कि कथा वाचन का काम वर्चस्ववादी ही कर सकते हैं और कोई नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभुत्ववादी लोग कभी घर को और कभी मंदिर को गंगाजल से धुलवाकर पीडीए समाज को अपमानित करते हैं। कथा वाचकों पर हमला कर वर्चस्ववादी लोग अब तो सीमा लांघ गए हैं। उन पर पेशाब करा रहे हैं और पिटाई कर रहे है। भाजपा राज में पीडीए समाज को हेय दृष्टि से देखा जाता है। देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठी देश की राष्ट्रपति के साथ भी कभी अपमान हुआ था। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार की घटनाएं कोई एक-दो नहीं अनगिनत हैं। इससे पहले राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने कहा कि पिछड़ी और दलित जाति के कथा वाचकों को जानबूझकर अपमानित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने करौली (मुजफ्फरनगर) की तौहीबा को सम्मानित किया। सपा का कहना है कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में एसएचओ के रिवाल्वर दिखाकर वोट डालने से मना करने पर कड़ा प्रतिरोध किया था।

इटावा के कथावाचको को 51-51 हजार रुपये देकर किया सम्मानित
इटावा में पीटे गए कथावाचकों प्रदेश सपा मुख्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया गया। जिसकी ढोलक छीनी गई, उन्हें अखिलेश यादव ने ढोलक दी। पार्टी की ओर से उन्हें 51-51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
 

यह है पूरा मामला 

Akhilesh said: PDA storytellers were beaten up overnight in Etawah, dominant people are scaring this society
भगवताचार्य की चोटी काटते लोग - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी के इटावा जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ब्राह्मण न होने की जानकारी पर महेवा के दांदरपुर गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने भगवताचार्य मुकट मणी (मुक्त सिंह) व उनके सहयोगियों को पीटा। ग्रामीणों ने भगवताचार्य का सिर मुड़वाकर चोटी काट दी। नाक रगड़वाकर, गांव के लोगों के पैर छुआकर माफी मंगवाई। बाइक की हवा निकालकर दोबारा पंप से हवा भरवाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खलबली मच गई।

शनिवार को दांदरपुर गांव में ग्रामीणों ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया था। इसमें भगवताचार्य मुकट मणी (मुक्त सिंह) निवासी गांव थाना सिविल लाइन को व्यास के रूप में बुलाया गया था। इनके साथ दो अन्य सहयोगी संत सिंह यादव निवासी कानपुर देहात और श्याम सिंह कठेरिया निवासी अछल्दा आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed