फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, incidents of more than ten chain robberies in Kanpur in a month are worrying

Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कानपुर में एक माह में दस से ज्यादा चेन लूट की घटनाएं चिंताजनक

Fri, 21 Jul 2023 07:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jul 2023 07:36 PM IST
सार

अखिलेश ने हाईवे पर जानवरों का वीडियो अपलोड करते हुए कहा ट्वीट किया कि सड़क यात्रा की गति धीमी होना प्रदेश की प्रगति की गति धीमी होने के बराबर है। अन्ना पशुओं की समस्या को जब तक भाजपा सरकार प्रदेश के विकास की समस्या के रूप में नहीं समझेगी, तब तक कोई समाधान नहीं होगा।

विज्ञापन
Akhilesh said, incidents of more than ten chain robberies in Kanpur in a month are worrying
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लूट, चेन स्नेचिंग, अन्याय, अत्याचार से महिलाएं, बेटियां और आमजन परेशान हैं। महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड बना रखा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि महिलाएं रात में बेखौफ होकर गहने पहन कर निकल सकती है। लेकिन, बेखौफ लूटेरे लगातार महिलाओं को दिन दहाड़े लूट रहे हैं। गोरखपुर के गिरधरगंज में दस लाख की लूट हो गई। कानपुर में महीने भर में चेन स्नेचिंग की दस से ज्यादा लूट की घटनाओं से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजधानी लखनऊ में लूट की कई घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सत्ता संरक्षण में अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस मूक दर्शक बनी है।

विज्ञापन


हाईवे पर जानवरों से बाधित हो रहा विकास
अखिलेश ने हाईवे पर जानवरों का वीडियो अपलोड करते हुए कहा ट्वीट किया कि सड़क यात्रा की गति धीमी होना प्रदेश की प्रगति की गति धीमी होने के बराबर है। अन्ना पशुओं की समस्या को जब तक भाजपा सरकार प्रदेश के विकास की समस्या के रूप में नहीं समझेगी, तब तक कोई समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हिचकोलों भरे जिस सफर का अनुभव हुआ, उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश की ''नाम बदलजीवी'' सरकार का नाम बदलकर ''भ्रष्टाचार एक्सप्रेसवे'' कर देना चाहिए।
विज्ञापन


शंकर सिंह वाघेला और मल्लिकार्जुन को दी बधाई
अखिलेश यादव ने गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी। अपनी शुभकामनाओं में उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed