अखिलेश बोले: सरकार बेचे तो खरीद लेंगे जेपीएनआईसी,जब चाहेंगे सपा में आ जाएंगे साक्षी महराज; राजा भैया पर कहा ये
Akhilesh Yadav press conference: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में यह साफ किया कि यदि सरकार जेपीएनआईसी बेचना चाहती है तो हम समाजवादी लोग इसे खरीदने के लिए तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार जेपीएनआईसी बेचना चाहती है तो हम समाजवादी लोग इसे खरीदने के लिए तैयार हैं। जेपीएनआईसी के शिलान्यास कार्यक्रम में बड़े-बड़े समाजवादी नेता उस समय शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों का शोषण कर रही है।
प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन और मजदूरी का अधिकार छीन रही है। भाजपा सरकार सब कुछ बेचने पर उतारू है। यह सरकारी संपत्तियां बढ़ाने वाली नहीं बेचने वाली सरकार है। जेपीएनआईसी से समाजवादियों का भावनात्मक और वैचारिक लगाव है।
अखिलेश ने कहा, मैं देशभर के समाजवादियों से अपील करूंगा कि वे जेपीएनआईसी खरीदने में हमारा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जेपी एनआईसी को बेचने की प्रक्रिया सरकार तय करे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार दावा करती है कि अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे और चौथे नंबर पर पहुंच रही है, लेकिन मजदूरों की भी सुविधाओं पर सरकार कोई बात नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा (एसएमएस) मजदूरों की समस्या को पार्टी तक पहुंचाएगी। मजदूरों के लिए संघर्ष करेगी। अखिलेश यादव ने आगरा मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बिना असली नाम जाने एनकाउंटर हो रहा है तो वह फेक नहीं तो क्या है। भाजपा सरकार जाति विशेष को बदनाम करने के लिए एनकाउंटर करने वाले का नाम अमन ''यादव'' जानबूझ कर चलवाया। समाजवादी पार्टी की मांग है कि फर्जी नाम चलवाने वाले अधिकारी को निलंबित किया है। कुछ लोग जाति विशेष को बनाम करना चाहते है, यह अपराधिक कृत्य है।
मजदूर सभा की बैठक में सपा की सरकार बनवाने का संकल्प
प्रदेश सपा मुख्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सभी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बुंदेलखंड से आए किसानों ने जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ियों को सामने रखा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार की सभी श्रमिक कल्याण सम्बंधी योजनाएं बंद कर दी है। इस अवसर पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
देश की सुरक्षा को लेकर भाजपा गंभीर नहीं
अखिलेश ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद से निपटने में केंद्र सरकार के हर कदम का सपा समर्थन करती है। लेकिन, भाजपा के एक्स हैंडल से युद्ध की बात हो रही है, जोकि बताता है कि भाजपा देश की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर नहीं है।
UP: अदाणी पॉवर से 5.38 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदेगी यूपी सरकार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
राजा भैया से कार्रवाई वापस लेना था गलती
जिस दिन चाहेंगे, सपा में आ जाएंगे साक्षी महाराज
एक सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज हम जिस दिन चाहेंगे, सपा में आ जाएंगे।