{"_id":"60ec9eda8ebc3e50a90b03da","slug":"akhilesh-said-i-do-not-trust-up-police-and-bjp-sp-will-protest-across-the-state-on-july-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, मुझे यूपी पुलिस और भाजपा पर भरोसा नहीं, सपा 15 जुलाई को प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, मुझे यूपी पुलिस और भाजपा पर भरोसा नहीं, सपा 15 जुलाई को प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन
Tue, 13 Jul 2021 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:28 AM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सुर्खियों में है। इसमें वह कह रहे हैं कि ‘मैं यूपी पुलिस विशेषकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता।’
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सुर्खियों में है। इसमें वह कह रहे हैं कि ‘मैं यूपी पुलिस विशेषकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता।’ उन्होंने यह बात प्रदेश में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के सवाल के जवाब में कही है। जबकि उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि गलत मायने निकालने के लिए एडिट की हुई वीडियो क्लिप चलाई जा रही है।
विज्ञापन
सपा 15 जुलाई को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। तहसील मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी जिला इकाइयों को प्रदर्शन की रूपरेखा भेज दिया है। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, नौजवानों की बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या सहित अन्य अपराधिक घटनाओं का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों को लाभकारी मूल्य देने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने, महिलाओं के साथ अपराधों पर रोक लगाने, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का विरोध किया जाएगा। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं, फ्रंटल संगठनों, बूथ कमेटी के सदस्यों तक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन