फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said farmers will get fertilizers, seeds and security only after BJP is removed from power

UP: 'यूपी में खाद संकट से किसान परेशान...', अखिलेश बोले- भाजपा के सत्ता से हटने पर ही किसानों को मिलेगी राहत

Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में किसान खाद संकट से परेशान हैं। भाजपा के सत्ता से हटने पर ही किसानों को खाद-बीज और सुरक्षा मिलेगी। 

विज्ञापन
Akhilesh said farmers will get fertilizers, seeds and security only after BJP is removed from power
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश का किसान खाद संकट से जूझ रहा है। खाद को लेकर हाहाकार है। खाद के लिए किसानों को लगातार लाइन लगानी पड़ रही है। कई जिलों की सहकारी समितियों में खाद नहीं है। किसानों को पिछले साल न गेहूं की फसल के लिए यूरिया, डीएपी मिली और न धान के लिए खाद मिली। अब आलू, चना-मटर और सरसों के लिए खाद नही मिल रही है। खाद के लिए लाइनों में लगे किसानों की तबियत बिगड़ रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि खाद के लिए किसी की जान चली जाए और सरकार कुछ न करे। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। आगरा के अकोला सहकारी समिति पर खाद के लिए तीन दिन से गोदाम के चक्कर लगा रहे किसान की लाइन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे पहले भी किसानों की साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी हो रही है।

विज्ञापन

भाजपा ने नौ साल में किसानों से झूठे वादे ही किए

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौ साल में किसानों से झूठे वादे ही किए हैं। भाजपा सरकार में किसानों को लगातार धोखा मिल रहा है। जंगली जानवरों के हमलों से किसानों और गरीबों में दहशत का माहौल है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सत्ता से हटेगी तभी किसानों को खाद, बीज मिलेगा, तभी गरीबों की सुरक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed