Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: DNA test should be done in Ayodhya case, Avadhesh Prasad said - hundreds of people take photos

अखिलेश बोले:अयोध्या मामले में हो डीएनए टेस्ट, अवधेश प्रसाद ने कहा- रोज सैंकड़ों लोग हमारे साथ फोटो हैं खिंचाते

Sun, 04 Aug 2024 12:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

Ayodhya gang rape: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भदरसा मामले में बिना डीएनए टेस्ट के भाजपा का आरोप दुराग्रहपूर्ण माना जाएगा। फैजाबाद के सांसद ने भी अपने सांसद आरोप की तस्वीर पर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: DNA test should be done in Ayodhya case, Avadhesh Prasad said - hundreds of people take photos
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के भदरसा मामले में बिना डीएनए टेस्ट के भाजपा का आरोप दुराग्रहपूर्ण माना जाएगा। कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है, उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हों, उन्हें कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए। अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में मांग की है कि सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख रुपये की सहायता दे। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। भाजपा सरकार असली अपराधियों को बचाती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या की हार पचा नहीं पा रही है। भाजपा ने अयोध्या में पिछले सात वर्षों में जो भ्रष्टाचार और जमीनों की लूट की है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। बिना जांच पड़ताल के समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की नीयत से आरोप लगाना राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि लखनऊ की घटना में भी समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की नापाक और असफल कोशिश की गई थी, जबकि सपा ने उस घटना की पहले ही निंदा की थी। उसमें तीन दर्जन नामों की चर्चा हैं। भाजपा में हिम्मत है तो वह तथाकथित आरोपियों के बारे में श्वतेपत्र जारी करे। भाजपा साजिश के तहत समाजवादी पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रोज सैंकड़ों लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं : अवधेश

Akhilesh said: DNA test should be done in Ayodhya case, Avadhesh Prasad said - hundreds of people take photos
सपा से फैैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

सांसद अवधेश प्रसाद ने शनिवार को भदरसा दुष्कर्म मामले में बयान दिया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत की दर्दनाक व शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए,कम है। इस घटना से संबंधित जो भी लोग हैं, उनकी विवेचना की जाए। सत्य का पता लगाया जाए और जो भी दोषी हों, कानून के हवाले कर उनके खिलाफ जो भी सजा देता है, सख्ती के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कहा कि पुलिस अधिकारी व विवेचक को चाहिए कि किसी के दबाव में न आकर दूध का दूध पानी का पानी अलग करें। पीड़िता के साथ उसे न्याय दिलाने के लिए हमारी पार्टी और हम पूरी तरह खड़े हैं। भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्दोष को फंसाया न जाए। इसकी और हकीकत के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाए। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। मैंने अपनी 45 साल की राजनीति में कभी ऐसे लोगों का साथ नहीं लिया। जहां तक तस्वीर का सवाल है, हम लोग राजनीति करते हैं। चुनाव से लेकर जीतने तक लाखों लोगों ने फोटो खिंचाई, सेल्फी ली। रोज 500 लोग फोटो खिंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed