फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Declaring the state drought-hit, give compensation immediately

अखिलेश यादव ने कहा : प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर तत्काल मुआवजा दें, भाजपा पर किसानों की अनदेखी का आरोप

Thu, 08 Sep 2022 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Sep 2022 06:59 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों और संवैधानिक दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के चलते ही किसानों को समय से न तो राहत मिलती है और न ही मुआवजा। भाजपा सरकार हुए नुकसान का मुआवजा न देने के लिए कोई न कोई बहाना बनाती रहती है।

विज्ञापन
Akhilesh said: Declaring the state drought-hit, give compensation immediately
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का सर्वाधिक उत्पीड़न हो रहा है। किसान सूखे से कराह रहे हैं। इसके बाद भी भाजपा सरकार संवेदनशून्यता का परिचय दे रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करकेकिसानों को मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर जिले सूखे की चपेट में हैं, लेकिन भाजपा सरकार सूखे की स्थिति से उबरने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया है। सिर्फ सर्वेका बहाना बना रही है। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सूखे की स्थिति में जिलों में जहां सरकारी नलकूपों में ताले पड़े हुए हैं वहीं किसानों को 100 रूपये प्रतिघंटा की दर से पानी खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों से अभी भी बिजली बिल की वसूली हो रही है। सरकार के तमाम वादों के बावजूद किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती के घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार की किसान विरोधी नीतियों और संवैधानिक दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के चलते ही किसानों को समय से न तो राहत मिलती है और न ही मुआवजा। भाजपा सरकार हुए नुकसान का मुआवजा न देने के लिए कोई न कोई बहाना बनाती रहती है। भाजपा की सरकार को किसानों के कल्याण की कभी परवाह नहीं रही। भाजपा सरकार ने किसानों को राहत देने की जगह उन्हें प्रताड़ित करने के नए.नए तरीके खोजने में शक्ति लगा रही है। प्रदेश में किसानों को सम्माननिधि देने की शुरूआत में एक करोड़ किसानों को दो.दो हजार रूपए की किस्त जारी की गई थी। चुनाव बीत गया तो अब भाजपा सरकार किसानों को दी गई किसान सम्माननिधि की वसूली करने की साजिश में लगी है। 21 लाख किसानों को अब राजस्व कर्मी वसूली करने के लिए परेशान कर रहे हैं। किसान अब भाजपा के किसी वादे के झांसे में आने वाले नहीं है। सन् 2024 में जनता भाजपा से अपने वोट की कीमत वसूल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                           
गणेश महोत्सव में किया सम्मान
लखनऊ के पत्रकारपुरम चौहारे पर आयोजित गणेश महोत्सव में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक राम सागर यादव और स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गोमती नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में हर दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मधुकर त्रिवेदी, जय सिंह जयंत, शब्बीर खा, मनोज यादव, मनीष गुप्ता, सर्वेश यादव, संजय शुक्ला, सुजीत श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed