फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: BJP wants to come to power on the strength of terror and arrests

अखिलेश बोले: आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आना चाहती है भाजपा, बनाए जाते हैं मनगंढ़त मामले

Wed, 27 Mar 2024 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Mar 2024 07:33 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है। विरोधियों पर मनगंढ़त मामले बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh said: BJP wants to come to power on the strength of terror and arrests
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है। पूरे देश में अराजकता है। भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। जनता में असंतोष तथा आक्रोश है। अपनी पराजय की आशंका से परेशान भाजपा अब विपक्ष को बदनाम करने का षडयंत्र रच रही है, जिसमें उसे कोई सफलता नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी है। किसानों से कर्जमाफी, उनकी आय दोगुनी करने की कोई नीति नहीं बनी। एसएसपी पर फसल खरीद की किसानों की मांग बर्बरता से दबाने का काम किया है। कर्ज और महंगाई से परेशान एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। केंद्र में सरकार बनते ही 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था। यूपी में पूंजी निवेश का हवा महल दिखाकर लाखों नौकरियां सृजित होने का दावा किया गया। एमओयू तो बहुत से हो गए, लेकिन जमीन पर न तो एक उद्योग लगा और ना ही नौकरियां मिली।
विज्ञापन


 यूपी में लगने वाले उद्योग गुजरात चले गए। शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा ने अव्यवस्था पैदा कर दी है। भाजपा सरकार में परीक्षाओं का पेपर लीक हो जाता है। नौकरी देने पर आरक्षण भी देना होगा, इसलिए जानबूझकर पेपर लीक की नौटंकी होती है। छापे डलवाकर धन वसूली का भंडाफोड़ होने से भाजपा की चारों ओर बदनामी हो रही है। भाजपा जांच एजेंसियों के मार्फत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और उनकी गिरफ्तारी से आतंक फैलाने में लगी हैं। भाजपा पूंजीपतियों की समर्थक है और उसे वसूली की आदत है। वह मनी लांड्रिग के बहाने पालिटिकल लांड्रिग का मनगढ़ंत केस बनाती है। अब उसके कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्र की सत्ता में पीडीए इंडिया गठबंधन आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed