फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, BJP's policies are nurturing of capital houses, exploitation of farmers and traders will increase along with common man

अखिलेश बोले, भाजपा की नीतियां पूंजी घरानों की पोषक, आमजन के साथ किसानों व व्यापारियों का बढ़ेगा शोषण

Tue, 28 Sep 2021 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Sep 2021 11:31 PM IST
सार

उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। खाद की बोरी में खाद की मात्रा कम कर डीजल व बिजली महंगी कर दी है।

विज्ञापन
Akhilesh said, BJP's policies are nurturing of capital houses, exploitation of farmers and traders will increase along with common man
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उसकी नीतियां खुलकर पूंजीघरानों का पोषण कर रही हैं। तमाम राष्ट्रीय संपत्तियों को चंद पूंजीपतियों के हवाले करने के बाद अब किसानों और व्यापारियों को भी उनका बंधक बनाकर जनसाधारण को महंगाई और भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेलने का मंसूबा बना रही है।

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। खाद की बोरी में खाद की मात्रा कम कर डीजल व बिजली महंगी कर दी है। जबकि संकल्प पत्र में किसानों की कर्जमाफी और आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन किसानों पर तीन कृषि कानून लाद दिए गए। उन्होंने कहा कि बाजार में अब सिर्फ ब्रांडेड खाद्य तेल ही बिकेगा। भारतीय खाद्य एवं सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने खुदरा खाद्य तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे तेल के छोटे धंधे बंद हो जाएंगे और उससे जुड़े तमाम लोगों की जीविका छिन जाएगी।
विज्ञापन


नंदा के भाई के निधन पर जताया शोक
अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के बड़े भाई चिन्मय नंदा के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। निधन की सूचना पर किरनमय नंदा प्रतापगढ़ में समीक्षा बैठक छोड़कर कोलकता रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed