{"_id":"60e5c4848ebc3e0a36092488","slug":"akhilesh-said-bjp-is-making-fun-of-democracy-in-the-block-chief-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, ब्लाक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र का मजाक बना रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, ब्लाक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र का मजाक बना रही भाजपा
Wed, 07 Jul 2021 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:43 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी के ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते थे। लेकिन भाजपा ने धन बल, छल.बल और जिला प्रशासन के द्वारा जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों पर उत्पीड़न की कार्यवाही कर हारी बाजी को जीत में बदला।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा मनमानी कर रही है। भाजपा ने लोकतंत्र का खुलकर मजाक बना दिया है। सदस्यों को डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी के ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते थे। लेकिन भाजपा ने धन बल, छल.बल और जिला प्रशासन के द्वारा जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों पर उत्पीड़न की कार्यवाही कर हारी बाजी को जीत में बदला। अब भाजपा ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में वही कहानी दोहराना चाहती है। अब ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में प्रभारी निरीक्षक क्षेत्र पंचायत सदस्यों और समर्थकों की सूची मांग रहे हैं।
विज्ञापन
यह लोकतंत्र का गला घोंटने की दूसरी कवायद है क्योंकि भाजपा जानती है कि अपने बूते कोई चुनाव जीतना उसके बस में नहीं है। छल कपट, आतंक और झूठे मुकदमों में फंसाने की तरकीबें ही उसे आती है। भाजपा सरकार की धांधली की शुरुआत नामांकन प्रक्त्रिस्या से ही शुरू हो गई है। जब समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को देवरिया में नामांकन पत्र लेने के लिए परिचय पत्र देने में आनाकानी की गई। धरने पर बैठे पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण को पुलिस ने जबरन उठाया। कन्नौज के छिबरामऊ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के हाथ से नामांकन पत्र छीना गया। यही स्थिति अन्य जिलों की हैं।
विज्ञापन