फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, BJP is counting the works of SP, health services have collapsed in UP

अखिलेश बोले, सपा के कार्यों को गिना रही है भाजपा, यूपी में चरमरा गईं हैं स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 25 Jul 2021 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Jul 2021 09:36 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में रायबरेली और गोरखपुर में एम्स की स्थापना के लिए मुफ्त जमीन दी गई थी, जिसे भाजपा सरकार ढंग से चालू नहीं कर सकी। लखनऊ में कैंसर अस्पताल समाजवादी पार्टी ने बनवाया। भाजपा ने उसकी भी उपेक्षा की।

विज्ञापन
Akhilesh said, BJP is counting the works of SP, health services have collapsed in UP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं है। विकास अवरुद्ध हैं और साढ़े चार साल में भाजपा ने सिर्फ सपा शासनकाल में हुए विकास कार्र्यों को अपना बताया है। भाजपा की इन कारगुजारियों से जनता में आक्रोश है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली रही। कोरोना महामारी के दौरान अव्यवस्था की वजह से हजारों जानें चली गईं। समाजवादी सरकार में रायबरेली और गोरखपुर में एम्स की स्थापना के लिए मुफ्त जमीन दी गई थी, जिसे भाजपा सरकार ढंग से चालू नहीं कर सकी। लखनऊ में कैंसर अस्पताल समाजवादी पार्टी ने बनवाया। भाजपा ने उसकी भी उपेक्षा की।
विज्ञापन


सपा सरकार में जालौन, कन्नौज, आजमगढ़, सहारनपुर, बदायूं, बांदा, शाहजहांपुर, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, अयोध्या आदि जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हुई। अब भाजपा के लोग उसे अपना बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 32 मेडिकल कॉलेज देने का दावा पूरी तरह सत्य से परे है। 16 जनपदों में तो मेडिकल कॉलेजों की रूपरेखा ही संदिग्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed