फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: BJP has political animosity against Brahmins, Brajesh Pathak retorted- they have no right to sp

अखिलेश बोले: भाजपा ब्राह्मणों के खिलाफ रखती है राजनीतिक दुर्भावना, ब्रजेश पाठक का पलटवार- गिनाए पुराने मामले

Wed, 07 May 2025 09:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 May 2025 09:48 PM IST
सार

Akhilesh Yadav vs Brajesh Pathak: अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ब्राह्मणों के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना रखती है। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस पर उनको बोलने का हक नहीं है।

विज्ञापन
Akhilesh said: BJP has political animosity against Brahmins, Brajesh Pathak retorted- they have no right to sp
अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार जो फैसले लेगी, समाजवादी पार्टी उसके साथ है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि जब जड़ पर हमला होगा तो टहनियां अपने आप समाप्त हो जाएंगी। अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रबुद्ध सम्मेलन के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नई दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में अपनी राय रखेगी। आतंकवाद का और सख्ती से मुकाबला करना होगा। यह बहुत संवेदनशील मामला है। हमारी फौज मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सजग रहने से ही सीमा की सुरक्षा हो सकती है। इसमें कोई चूक स्वीकार्य नहीं होगी। हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। उसकी वजह से हम सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। भाजपा वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा में एक निवर्तमान होने वाले सीएम हैं और दो डीसीएम (डिप्टी चीफ मिनिस्टर) हैं। इनको न हाता भाता है, न तिलक लुभाता है। भाजपा सरकार विपक्ष और खासकर ब्राह्मणों के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से फैसले लेती है। उन्होंने कहा कि पीडीए में ब्राह्मण समेत हर पीड़ित और शोषित शामिल है। हम सब मिलकर 2027 में भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे। विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा जाति विशेष की सरकार है। ब्राह्मण अब 2027 में भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

समाज को दिशा देते हैं ब्राह्मण

प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में ब्राह्मण अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। वे समाज को दिशा देते हैं। सम्मेलन में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर हो रहे जुल्म की लंबी दास्तान है। 

बस्ती के 17 वर्षीय आदर्श उपाध्याय की पुलिस ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। समाजवादी सरकार में ब्राह्मण परिवारों को लैपटॉप बांटा गया। 30 हजार रुपये का कन्याधन दिया गया। गरीब कन्याओं की शादी के लिए अनुदान दिया गया। संस्कृत शिक्षकों का वेतन बढ़ाया गया। वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यात्रा का लाभ दिया गया। भाजपा सरकार ने भगवान परशुराम जयंती पर समाजवादी सरकार के समय जारी सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर दिया।

विज्ञापन

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं : ब्रजेश पाठक

Akhilesh said: BJP has political animosity against Brahmins, Brajesh Pathak retorted- they have no right to sp
उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ब्राह्मण समाज को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश की राजनीति को जातिवाद पर आधारित बताते हुए कहा कि सपा ने समाज में जातिवाद का जहर बोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पर बोलने का अखिलेश को कोई अधिकार नहीं है। वह बुधवार को अखिलेश द्वारा दिए गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

डिप्टी सीएम ने सपा शासनकाल में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अत्याचार और अपमान के कई उदाहरण गिनाते हुए कहा कि कन्नौज के मासूम नीरज मिश्रा की गर्दन कटवाकर लखनऊ मंगवाने का काम सपा के शासन में हुआ। इटावा में वाजपेयी परिवार का सार्वजनिक अपमान किया गया। सपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर संगठित ढंग से अत्याचार और अनाचार हुए। सपा की सरकार जब-जब रही, ब्राह्मण समाज का मान-मर्दन हुआ। उन्होंने सपा पर ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed