फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh's cycle yatra is an attempt to keep Muslim voters connected

अखिलेश की पीडीए साइकिल यात्रा: पीडीए के 'ए' में छिपी है सपा की राजनीति, मुस्लिम वोटर को समेटकर रखने की चुनौती

Tue, 31 Oct 2023 06:52 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 31 Oct 2023 06:52 AM IST
सार

अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा लोकसभा चुनाव में माहौल बनाने का काम करेगी। यात्रा का मुख्य मकसद अपने कोर वोटर को अपने साथ जोड़कर रखना है। 

विज्ञापन
Akhilesh's cycle yatra is an attempt to keep Muslim voters connected
Akhilesh Yadav Cycle Yatra - फोटो : Agency

विस्तार

 सपा साइकिल यात्रा के जरिये राजनीति की समाजवादी धारा को धार देने की लगातार कोशिश कर रही है। जिस तरह से अखिलेश यादव ने पीडीए के ए में सभी को समाहित किया, उससे संदेश साफ है कि सपा सबको साथ लेते हुए आगे बढ़ने की नीति अपनाएगी। लेकिन, उसकी निगाह इंडिया के साथ अपने मूल आधार माने जाने वाले मुस्लिम मतदाताओं पर भी टिकी है।

विज्ञापन


यही वजह रही कि लखनऊ में सोमवार को साइकिल यात्रा के समापन पर अखिलेश ने सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना के मुद्दे दोहराए। साथ ही आजम खां और मुसलमानों के पक्ष में भी खुलकर बोले। उन्होंने आजम और सपा के बड़े नेताओं को जहां भाजपा के दबाव में झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कही, वहीं यह भी बताया कि भाजपा राज में मुसलमानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक प्रो. संजय गुप्ता मानते हैं कि सपा नेतृत्व अच्छी तरह से समझ चुकी है कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय फलक पर मजबूत दिखने पर ही अपने वोट बैंक को सहेज कर रख पाएगी। यही कारण रहा कि अखिलेश मीडिया के सवाल-जवाब में यह कहना नहीं भूले कि रविवार को जिस तरह से क्रिकेट मैच में भारत जीता, उसी तरह से आगे भी इंडिया (गठबंधन) जीतेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 के चुनाव में सपा और उसके सहयोगी दल ऐतिहासिक सीटें जीतेंगे। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अग्निवीर सरीखे विपक्ष के मुद्दे फिर उनके केंद्र में दिखे। साइकिल रैली में शामिल युवा कार्यकर्ताओं व नेताओं का उत्साह और जगह-जगह स्वागत के लिए उमड़ा जनसमूह भविष्य के लिए भी संकेत दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed