{"_id":"5d24a4268ebc3e6d16351d37","slug":"akhilesh-retaliates-said-bjp-s-mindset-had-no-connection-to-gandhi-lohia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने किया पलटवार, कहा-गांधी, लोहिया की विचारधारा से भाजपा का कोई संबंध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने किया पलटवार, कहा-गांधी, लोहिया की विचारधारा से भाजपा का कोई संबंध नहीं
Tue, 09 Jul 2019 07:56 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीतिक एजेंडा संविधान से इतर समाजवादी व्यवस्था के विरूद्ध है। समाज में नफरत और दूरी पैदा करने की भाजपा की लगातार कोशिश रहती है। भाजपा का गांधीजी, सरदार पटेल, आचार्य नरेन्द्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया की विचारधारा से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। ये सभी स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि आरएसएस स्वतंत्रता आंदोलन का कभी हिस्सा नहीं बना था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गिनाने को न तो विकास कार्य हैं न कोई उपलब्धि। इसलिए वह बहकी-बहकी बातें करने लगे हैं। अपनी सरकार में बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के बजाय समाजवाद और समाजवादियों को लेकर वे अधिक चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि समाजवाद का विकृत रूप परिवारवाद और जातिवाद है।