फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh raised questions on the issue of women's safety, women are unsafe under BJP rule

Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उठाए सवाल, भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित

Thu, 22 Dec 2022 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Dec 2022 10:46 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित और वंचित वर्ग की बेटियों पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलंद है। उन्हें किसी का खौफ  नहीं रह गया है। 

विज्ञापन
Akhilesh raised questions on the issue of women's safety, women are unsafe under BJP rule
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में महिलाओं और बच्चियों का जीवन असुरक्षित है। हर दिन विभिन्न जिलों में दुष्कर्म, लूट, अपहरण और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री के बयान का नौकरशाही पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित और वंचित वर्ग की बेटियों पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलंद है। उन्हें किसी का खौफ  नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बहन बेटियों की तत्काल सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था 1090 वूमेन पावर लाइन और अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 एम्बुलेंस पुलिस सेवा शुरू की गयी थी। भाजपा सरकार ने इन सभी योजनाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस सेवा यूपी डायल 100 को 112 बना कर इसको निष्प्रभावी बना दिया गया है। भाजपा सरकार की अपराध नियंत्रण में कोई रुचि नहीं है। भाजपा के विधायक ही दबंगई दिखाते और पुलिस थानों में जाकर रौब जमाते हैं। अपराधी तत्व निश्चिंत होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज और गोरखपुर जाएगा प्रतिनिधि मंडल
समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि जिस जिले में कोई बड़ी घटना होगी, वहां पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जाएगा और मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। इसी के तहत 23 को पार्टी का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कन्नौज और पूर्व प्रधान की हत्या मामले में जानकारी जुटाएगा। साथ ही पूर्व प्रधान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगा। इसी तरह 26 को पार्टी का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर जाएगा। वहां पूर्व ब्लाक प्रमुख की संपत्ति कुर्क करने के मामले की जानकारी लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed