अखिलेश के इन करीबी मंत्रियों की रही चांदी, पांच साल में हुए मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ने प्रदेश सरकार के ऐसे ही मंत्रियों के बारे में पड़ताल की है। इन माननीयों ने जनता के लिए कितना काम किया यह तो चुनाव में मिले वोट से पता चलेगा लेकिन अपने लिए कितना धन जुटाया, यह हम आपको बताते हैं।
पांच गुना बढ़ गई गायत्री की संपत्ति
शुरुआत करते हैं सबसे चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से। 2012 में गायत्री अमेठी से चुनाव जीत कर विधायक बने। उस समय उन्होंने नामांकन के दौरान अपनी कुल चल व अचल संपत्ति 1 करोड़ 82 लाख 69,616 रुपये बताई थी।
फरवरी 2013 में गायत्री ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अगस्त 2013 में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री बने और जनवरी 2014 में कैबिनेट मंत्री बन गए। सितंबर 2016 में सीएम अखिलेश ने बर्खास्त कर दिया लेकिन मुलायम सिंह के दबाव में उन्हें दोबारा मंत्री बनाना पड़ा।
गायत्री ने इस बार जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक उनकी संपत्ति में पांच गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। उन्होंने अपनी आय 10 करोड़ 2 लाख 51 हजार 41 रुपये बताई है जो पिछली बार से 8 करोड़ 19 लाख 81 हजार ज्यादा है।
राजा भैया की संपत्ति में दस गुना इजाफा
कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पिछले पांच साल में खूब दौलत कमाई। उनकी दौलत में लगभग दस गुने का इजाफा हुआ। 2012 के हलफनामे में उनकी संपत्ति 1 करोड़ 45 लाख 70 हजार थी।
प्रतापगढ़ के कुंडा से पांच बार निर्दलीय विधायक रह चुके राजा भैया ने जब इस बार पर्चा दाखिल किया और अपनी संपत्ति बताई तो यह 2012 के मुकाबले दस गुना बढ़ चुकी थी। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ 25 लाख 84 हजार 83 रुपये हो चुकी थी। इनकी संपत्ति में 12 करोड़ 80 लाख रुपये का इजाफा हो गया।
बहराइच की मटेरा सीट से विधायक और अखिलेश के भरोसेमंद मंत्री यासर शाह की संपत्ति में पांच गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। वह बहराइच के कद्दावर नेता वकार अहमद शाह के बेटे हैं, जो इस समय कोमा में हैं। 2012 में 1 करोड़ 31 लाख 45 हजार रुपये की कुल संपत्ति घोषित करने वाले यासर शाह के पास पांच साल में सात करोड़ 11 लाख रुपये की संपत्ति हो चुकी थी।
अभिषेक मिश्रा की पत्नी और बेटे की संपत्ति बढ़ी
लखनऊ उत्तर से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे अभिषेक मिश्रा के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने कोई अचल संपत्ति नहीं दर्शाई थी। चल संपत्ति में अभिषेक मिश्रा की संपत्ति पिछले चुनाव के मुकाबले घट गई जबकि पत्नी और बेटों की संपत्ति में इजाफा हुआ है।
अभिषेक के पास 2012 में एक करोड़ 31 लाख 48 हजार की संपत्ति थी। इसमें उनके नाम 66 लाख 83 हजार रुपये की चल संपत्ति, पत्नी स्वाति के नाम 63 लाख 51 हजार रुपये की चल संपत्ति और बेटे के नाम एक लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति थी।
उन्होंने इस बार जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक चल संपत्ति घटकर 53 लाख 93 हजार रह गई है जबकि पत्नी की संपत्ति साढ़े 63 लाख से बढ़ कर एक करोड़ 30 लाख 38 हजार रुपये हो गई है।
यानी पत्नी की संपत्ति दोगुनी हो गई। बेटे की आय में भी पांच साल में 10 गुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है। बेटे के नाम 2012 में एक लाख 13 हजार की संपत्ति थी।
इस बार 13 लाख 70 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।
दुर्गा यादव कमाई में अव्वल
2012 के हलफनामे में दुर्गा प्रसाद की कुल संपत्ति 2 करोड़ 60 लाख 99,305 रुपये थी। 2017 में यह बढ़ कर 17 करोड़ 90 लाख 52 हजार 962 रुपये हो गई। दुर्गा यादव मुलायम सिंह के करीबी माने जाते हैं।
शिवपाल के साथ बर्खास्त होने वालों में पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह भी थे। सपा ने उन्हें गाजीपुर की जमनिया सीट से प्रत्याशी बनाया है। 2012 में ओम प्रकाश की संपत्ति एक करोड़ 27 लाख 87 हजार थी जो 2017 में बढ़ कर तीन करोड़ तीन लाख 12 हजार हो गई।
शिवपाल की डेढ़ गुना व गोप की तीन गुना हुई संपत्ति
अखिलेश के एक और करीबी मंत्री अरविंद सिंह गोप की संपत्ति में पांच साल में तीन गुने का इजाफा हुआ है। 2012 तक गोप करोड़पति नहीं थे। तब उनकी कुल संपत्ति 71 लाख 26 हजार 175 रुपये थी।
बाराबंकी की रामनगर सीट से विधायक और मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जब 2017 के लिए नामांकन किया तो उनकी संपत्ति लगभग तीन गुना हो चुकी थी। उनके पास 2 करोड़ 13 लाख 11,940 रुपये की दौलत है।
अखिलेश के एक और करीबी मंत्री अरविंद सिंह गोप की संपत्ति में पांच साल में तीन गुने का इजाफा हुआ है। 2012 तक गोप करोड़पति नहीं थे। तब उनकी कुल संपत्ति 71 लाख 26 हजार 175 रुपये थी।
बाराबंकी की रामनगर सीट से विधायक और मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जब 2017 के लिए नामांकन किया तो उनकी संपत्ति लगभग तीन गुना हो चुकी थी। उनके पास 2 करोड़ 13 लाख 11,940 रुपये की दौलत है।
आंकड़े बोलते हैं
मंत्री/पूर्व मंत्री 2012 में कुल संपत्ति 2017 में कुल संपत्ति
दुर्गा प्रसाद 2,60,99,305 रुपये 17,90,52,962 रुपये
रघुराज प्रताप 1,45,70,757 रुपये 14,25,84083 रुपये
गायत्री 1,82,69,616 रुपये 10,02,51,041 रुपये
शिवपाल यादव 6,03,26,145 रुपये 9,35,86,368 रुपये
यासर शाह 1,31,45,819 रुपये 7,11,46,390 रुपये
ओम प्रकाश 1,27,87,854 रुपये 3,03,12,320 रुपये
अभिषेक मिश्रा 1,31,48,840 रुपये 2,14,74,262 रुपये