फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh minister taking oath at raj bhawan

टीम अखिलेश में 12 नए चेहरे, 9 मंत्रियों का प्रमोशन

Sat, 31 Oct 2015 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Oct 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
akhilesh minister taking  oath at raj bhawan

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन कर दिया है। शनिवार को छठे विस्तार में 12 नए चेहरों को टीम में जगह मिली तो नौ राज्यमंत्रियों को प्रमोशन मिला। इस विस्तार के बाद अखिलेश मंत्रिपरिषद की संख्या 58 हो गई है।

विज्ञापन


बलवंत सिंह रामूवालिया व साहब सिंह सैनी को नया कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सिख समुदाय के बलवंत का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। एक तो वे यूपी के नहीं, पंजाब के हैं। दूसरे वे दोनों सदनों में से किसी के भी सदस्य नहीं हैं। इन सभी मंत्रियों को शनिवार को राजभवन में शपथ दिलाई गई। किसे मंत्री बनाया जा रहा है, यह लोगों को सुबह तक नहीं पता था।
विज्ञापन


यही कारण है कि सबकी निगाहें गांधी सभागार में शपथ लेने वाले मंत्रियों के लिए रखी कुर्सियों पर ही टिकी थीं। करीब सवा 10 बजे शपथ लेने वाले सभी मंत्री जब इन कुर्सियों पर बैठ गए तब जाकर अटकलों पर विराम लगा। कई मौजूदा मंत्री कैबिनेट में नई एंट्री लेने जा रहे लोगों को शपथ से पहले ही बधाई तक देने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों का नाम पुकारा। इसके बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अंत में राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

akhilesh minister taking  oath at raj bhawan

मंत्रिपरिषद की मौजूदा स्थिति
26 कैबिनेट मंत्री
10 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
22 राज्यमंत्री
11 मुस्लिम

10 यादव
15 अगड़ी जाति के मंत्री (ठाकुर, ब्राह्मण व वैश्य)
24 पिछड़े व अति पिछड़े
2 महिला

12 नए मंत्री बने
बलवंत सिंह रामूवालिया, कैबिनेट
साहब सिंह सैनी, कैबिनेट
मदन चौहान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
शादाब फातिमा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
राधेश्याम सिंह, राज्यमंत्री

ललई यादव, राज्यमंत्री
ओमकार सिंह यादव, राज्यमंत्री
पवन पांडेय, राज्यमंत्री

सुधीर कुमार रावत, राज्यमंत्री
हेमराज वर्मा, राज्यमंत्री
लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, राज्यमंत्री
बंशीधर बौद्ध, राज्यमंत्री

तीन प्रमोट होकर बने कैबिनेट मंत्री

akhilesh minister taking  oath at raj bhawan

अरविंद सिंह गोप (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)
कमाल अख्तर (राज्यमंत्री)
विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (राज्यमंत्री)

इनको स्वतंत्र प्रभार
रियाज अहमद, फरीद महफूज किदवई, मूलचंद्र चौहान, नितिन अग्रवाल, यासर शाह व राम सकल गूर्जर।

रोचक
: जिन 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई उनकी औसत उम्र 50 साल

सबसे युवा : नितिन अग्रवाल, पवन पांडेय, 34 साल
सबसे उम्रदराज : बलवंत सिंह रामूवालिया, 73

पंजाब से आए रामूवालिया
कैबिनेट मंत्री बनाए गए बलवंत सिंह पंजाब से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 1996 में वे यूपी कोटे से सपा के सहयोग से राज्यसभा के लिए चुने गए, फिर केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। उन्होंने अब तक पंजाब में ही सियासत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed