फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh met Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati.

Lucknow News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिले अखिलेश

Fri, 10 Jul 2026 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh met Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिले अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से शिष्टाचार भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गो-संरक्षण, सनातन परंपराओं, सामाजिक सरोकारों व समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

इन दिनों शंकराचार्य जी उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण, गोवंश के सम्मान और सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से संचालित अपनी गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के क्रम में विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से वे गो-संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गो-हत्या पर प्रभावी रोक लगाने तथा गो सेवा एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज में व्यापक जागरूकता का आह्वान कर रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ प्रवास के दौरान अखिलेश यादव ने उनसे भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गो संरक्षण, सनातन परंपराओं और समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य गोमाता की स्थिति को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि गो-संरक्षण केवल राजनीतिक नारा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर गंभीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए धर्म नहीं बल्कि धन और वोट प्राथमिकता हैं। आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार धार्मिक मुद्दों पर अपना रुख बदलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण में एसआईटी की जांच पर उठाए सवाल

अखिलेश ने कहा कि सनातन धर्म में मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी या चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता। विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस जांच की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। ऐसी जानकारी सामने आई है कि एसआईटी के एक सदस्य के विरुद्ध भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। सांचा नहीं पूरा ढांचा बदलना चाहिए। आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं के विरुद्ध लगातार छापे मारे जा रहे हैं और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि विपक्ष की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जाती।

शंकराचार्य का अभिनंदन समारोह

आशियाना स्थित आस्था कृष्ण धाम में सुष्टि का आस्था परिवार की ओर से शंकराचार्य के अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इसके अलावा व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब के निकट शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत किया। लखनऊ व्यापार मंडल के प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री/सनातनी पंजाबी महासभा के महामंत्री पवन मनोचा की ओर से कार्यक्रम हुआ।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed